नगर पालिका परिषद सारंगढ़ जनहित कार्य करने में असफल दुर्गा सिंह ठाकुर अधिवक्ता

सारंगढ़ न्यूज़/ नगर पालिका परिषद सारंगढ़ अपने प्राथमिक एवं मूलभूत दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण रूप से असफल साबित हो चुकी है। जनता के हित की रक्षा करना तो दूर, वह केवल दिखावटी सौंदरीकरण के कार्यों में व्यस्त दिखाई दे रही है, जबकि शहर की वास्तविक समस्याएँ दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही हैं।इस भीषण गर्मी के मौसम में नगरवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोई ठोस योजना, कोई वैकल्पिक व्यवस्था या कोई दीर्घकालिक समाधान आज तक तैयार नहीं किया गया है। नालियों की सफाई पूरी तरह ठप है, सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जहां जनता हजारों जनता निस्तार करते हैं ऐसे तालाबों का इतना दुर्दशा हो गया है कि उसमें गंदगी बदबूदार पानी इतना प्रदूषित हो गया है कि गंभीर बीमारियों को का आमंत्रण दे रहा है और नगर के स्ट्रीट लाइट सड़क बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, रात्रि में आने-जाने में आम नागरिकों को बहुत असुविधा हो रही है और नागरिकों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।सबसे गंभीर बात यह है कि स्वच्छ जल की आपूर्ति में हुई इस घोर लापरवाही के परिणामस्वरूप नगर में पीलिया (जॉन्डिस) रोग तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई जागरूकता अभियान, कोई स्वास्थ्य शिविर या कोई रोकथाम की कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनकल्याणकारी विकास कार्य करोड़ों रुपए का कार्य स्वीकृती प्रदान किया जा चुका है लेकिन संबंधीत कार्य कागजों पर ही सिमटकर रह गई हैं। इन स्वीकृत कार्यों का क्रियान्वयन करने में नगर पालिका परिषद पूरी तरह असफल रही है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों के कारण से छत्तीसगढ़शासन का छविधूमिल हो रहा है l जनहित में स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि नगर पालिका परिषद सारंगढ़ ने नगरवासियों के साथ विश्वासघात किया है। यह नगर पालिका का घोरलापरवाही और अकर्मण्यता का पराकाष्ठा है । सारंगढ़ में ऐसे अधिकारी प्रतिस्थापित हो गए हैं जो निर्लज्ज, बेशर्म लापरवाह है जो जनसमस्या, जनता और जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा करते हैं नागरिकों के मौलिक अधिकार और मूलभूत आवश्यकतायें —स्वच्छ जल, सफाई, बिजली एवं सुनिश्चित स्वास्थ्य सुविधा और तालाबों का सफाई आदि विभिन्न कार्यों को तत्काल कराएँ। नगर पालिका जनसेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करें !




