CHHATTISGARHSARANGARH

परशुराम जयंती पर सारंगढ़ में सर्व ब्राम्हण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

नगर भ्रमण पर शोभायात्रा का हुआ जगह-जगह स्वागत, हुए कई विविध कार्यक्रम

कर्मा झांकी शोभायात्रा में प्रभुत्व जन के साथ समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में हुई शामिल

सारंगढ़ न्यूज़/ भगवान परशुराम जी की जयंती पर आज सारँगढ़ के बड़े मठ से होते हुए नगर में विभिन्न मार्गों से झांकी बाजे गाजे के साथ हर्ष उल्लाश से शाम को शोभा यात्रा सर्वब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा के पूर्व परशुराम जी की पूजा अर्चना कर जयकारे के साथ शोभायात्रा निकली। जिसमें नगर के सभी वर्ग के लोग सामिल हुए। कई विविध कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया। वही ट्रैफिक व्यवस्था व शांति व्यवस्था थाना प्रभारी विवेक पाटले ने खुद संभाली।
गौरतलब हो कि भगवान परशुराम का ज़िक्र रामायण, महाभारत और कल्कि पुराण में भी है। वे महानता और वीरता के प्रतीक है। वे ब्राह्मण धर्म के भगवान् है| वे एक मुनि थे। वे विष्णु भगवान् के छटवे अवतार थे। कुछ लोग यह भी मानते है की वे शिव जी के भी अवतार थे,उनका शस्त्र शिव जी का फरसा था जो की महादेव ने उनकी आस्था से प्रसन्न होकर दिया था| उक्त जयंती अवसर पर बतौर आयोजक सर्व ब्राह्मण समाज प्रमुख रूप से शोभायात्रा की अगवाई किया। कर्मा नृत्य के साथ समाज के प्रभुत्वजन व बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। जिसमें सुभाष नन्दे विजय तिवारी सूरज तिवारी संजय महाराज भुवन महाराज, अमित तिवारी संजय पांडे प्रमोद मिश्रा किशोर महाराज रामकिशोर दुबे गोपेश महाराज उपाध्याय जी मिश्रा जी दीपक तिवारी संजय जी रवि तिवारी शुभम बाजपेई अभिषेक शर्मा नयन बेहार रवि तिवारी गोलू तिवारी आलोक नन्दे राकेश महाराज आदि शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button