छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला कांग्रेस परिवार ने सेवा कार्यों के साथ मनाया उमेशनंदकुमार पटेल का जन्मदिवस

बरमकेला।बरमकेला में आज 26 नवंबर 2025 को कांग्रेसजनों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत उमेशनंदकुमार पटेल के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाया। जन्मदिवस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और सौहार्द्र का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस परिवार बरमकेला, युवा कांग्रेस तथा एन.एस.यू.आई. द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं ने शासकीय अस्पताल बरमकेला पहुँचकर मरीजों को फल वितरण किया तथा उनके स्वास्थ्य की कामना की।

जनसेवा और मानवता को सर्वोपरि मानते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि आदरणीय विधायक श्री उमेशनंदकुमार पटेल का जीवन सदैव सेवा, सरलता और जनहित को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य करके उनके मार्गदर्शन और आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, युवाओं और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की। बरमकेला क्षेत्र में जन्मदिवस को लेकर अपनत्व और उत्साह का माहौल पूरे दिन बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button