छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के ग्राम पंचायत बरगाँव में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत जन चौपाल का आयोजन

रोजगार गारंटी योजना के बारे में उपस्थित गरीब आम जन को प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव व पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने विस्तार से जानकारी दिए

सरिया।सरिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरगांव में मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि —

“मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं की आजीविका की गारंटी है। यह योजना गांवों में रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार है। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती कर गरीबों की थाली से निवाला छीनने का काम किया जा रहा है।”

प्रदेश प्रतिनिधि श्री शरद यादव ने बरगांव ग्रामीणों के सामने विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी श्री शरद यादव जी ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गांवों में तालाब, सड़क, नाली, खेत-तालाब, मेड़-बंदी जैसे स्थायी कार्य हुए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। यह योजना पलायन रोकने और गांव में ही रोजगार देने का सबसे बड़ा माध्यम है।
मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जो सीधा-सीधा गरीब विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”

जन चौपाल में उपस्थित पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने भी ग्रामीण जन को रोजगार गारंटी गरीब मजदूर किसान विरोधी भाजपा सरकार को बताया मंच को ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, बीडीसी युवराज चौधरी, मानस साहू व ललित डनसेना ने मनरेगा बचाव के लिए अपनी अपनी बात रखे ग्रामीणों ने एक स्वर में मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी साजिश का विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। मंच का संचालन उग्रसेन साहू जी के द्वारा किया गया
आज के ब्लॉक कांग्रेस सरिया के ग्राम पंचायत बरगांव के मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक, प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, बीडीसी युवराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष अगनू पटेल, प्रकाश पुरोहित, खेमराज नायक, रुप पटेल, जयप्रकाश साहू, संजय प्रधान, नरेंद्र डनसेना, तफसीर, मानस साहू, बासु पटेल, खुशीराम, संजय बारीक, उपेंद्र, खीरों, प्रेम साहू, दुर्गेश, भुवन विजय, मधुर लाल, गुलशन, भवानी, घसिया, जयलाल, पलटन, श्यामलाल, मधुर, शकराजीत, रामगोपाल, प्रमोद यादव, अनिल, सुरेश, ईश्वर साहू, लोकेश रविचंद्र पटेल, बावा, बल्लभ आश्वसन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button