CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

युवा कांग्रेस लोकसभा प्रभारी परमजीत पम्मी ने ली सारंगढ़ में यूथ कांग्रेस की मैराथन बैठक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

बैठक दरमियान संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े हुई शामिल

बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, गनपत जांगड़े, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री वरिष्ठ जन ने युवा कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

सारंगढ़ लोक निर्माण विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी परमजीत पम्मी (हरियाणा) आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला एवं विधान सभा सारंगढ़ यूथ कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों की मैराथन बैठक ली, उनके साथ संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव, संभाग सह प्रभारी कोमल अग्रवाल, जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव आस मोहम्मद विशेष रूप से शामिल हुए तथा संगठन की कार्यप्रणाली और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, उक्त बैठक के दरमियान जिले के विधायक माननीय चंद्र देव राय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधायक बिलाईगढ़ एवं श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप से शामिल हुई, प्रभारियों से चर्चा की जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी को मार्गदर्शन देते हुए उन्हें हर प्रकार से सहयोग करने और तालमेल के साथ संगठन के निर्देशों को पूरा करने की बात कही, उन्होंने कहा कि यूथ हमारी असली ताकत है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि द्वय घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, गोल्डी नायक, महेंद्र गुप्ता, हेमंत चंद्रा ने भी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही। प्रभारियों ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी किया कि आप सभी वरिष्ठ जन को बैठक में बुलाएं उनसे मार्गदर्शन ले उनका सहयोग ले और संगठन को मजबूत बनाएं। प्रभारियों ने आने वाले चुनाव के साथ-साथ यूथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और भविष्य में युद्ध कांग्रेसियों को जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक का प्रतिनिधित्व करने की बात कही। जिसमे सारंगढ़ जिले के संगठमत चर्चा करते हुए “एक बूथ पांच यूथ” को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दिया गया साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखने का साहस दिए, उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष ललित साहू ने किए गए कार्यों की जानकारी दी साथ ही अपने निजी तौर पर लगभग बिलाईगढ़ विधान सभा के 54 बूथ में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम और सदस्यों को जोड़ने की जानकारी दी वहीं विधानसभा के प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार जी ने अब तक किए गए विधानसभा के कार्यों की जानकारी दी और आगामी समय में विधानसभा समस्त पदाधिकारी और ज्यादा सकता से काम करके बताएंगे क्या आह्वान किया विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई ने कार्यों की जानकारी देते हुए अपनी बात रखी। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष ललित कुमार साहू विधान सभा अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया, प्रिंस साहू शुभम बाजपेई युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक जितेंद्र पूराइन, जिला उपाध्यक्ष वसीम मोहम्मद, जिला महासचिव गण प्रकाश तिवारी, हेमंत चंद्रा, महावीर शायर, दुर्गेश पटेल विधानसभा से उपाध्यक्ष शाहजहां खान, बाबूलाल सिदार, महासचिव गण हर्ष यादव, रामेश्वर चंद्रा, राम सिंह ठाकुर, सत्या निषाद, अमर भारती, शिव निषाद, धनेश भारद्वाज अरुण आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button