“सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव भाजपा और कांग्रेस में मंथन का दौर”

भाजपा प्रभारीयो ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस पर्यवेक्षक दावेदारों की ले रही थाह
शासन में विकास बनाम शहर सरकार में विकास पर जनता का मूड
भाजपा और कांग्रेस वर्तमान अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के कार्यकाल को बना रहे कवच
अध्यक्षीय कार्यकाल को लेकर भाजपा गिना रही विफलता, तो कांग्रेस कह रही सफल कार्यकाल
कांग्रेस में नए चेहरे से कहीं बिगड़ ना जाए भाजपा का समीकरण
कांग्रेस से सोनी बंजारे के अलावा अजय बंजारे घनश्याम मनहर किशोर निराला सरिता मल्होत्रा की दमदार दावेदारी
भाजपा से अरविंद हरिप्रिया जीवन रात्रे हरिनाथ खूंटे वीरेंद्र निराला या नया चेहरा महिला नेतृत्व पर सस्पेंस
वार्ड पार्षदों को लेकर दोनों पार्टी में कई वार्डों में कशमकश, बसपा की धीमी धमक
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशियों को लेकर गहरी मंथन में जुट चुकी है। भाजपा से चुनाव के प्रभारी और सहप्रभारी ने दीपावली मिलन समारोह के बहाने वार्डों में बैठक कर जमीनी कार्यकर्ताओं के नब्ज टटोलने प्रारंभ कर दिए हैं और भजिया पार्टी के बहाने पार्टी की उपस्थिति को मजबूत रंग देने की जुगत लगा रही है लेकिन जिला अध्यक्ष और प्रभारीयो को लेकर पार्टी में चल रही खींचतान भी किसी से छुपी नहीं है और कार्यकर्ताओं को भी मालूम है शासन आने के बाद वन मैन आर्मी का दंश झेल रही पार्टी नपा अध्यक्ष बनाकर ऊपर में इन नेताओं के अंक बढ़ाने के अलावा कोई लाभ नहीं पा सकती। भाजपा में जहां सरल व स्वच्छ चेहरे को लेकर जीवन रात्रे का नाम गंभीरता क्रम में चर्चा में है तो वही अरविंद हरीप्रिया हरिनाथ खूंटे वीरेंद्र निराला जैसे चेहरे भी मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं लेकिन भाजपा में एन वक्त में नए चेहरे और महिला नेतृत्व को मातृत्व बंदन योजना के सहारे एकाएक प्रमोट कर देना कोई बड़ी बात नहीं होगी ? जिसका उदाहरण विधानसभा चुनाव में साफ देखा गया था।
कांग्रेस की माने तो पर्यवेक्षक के द्वारा संगठन की बैठक और वार्डों में भ्रमण कर दावेदारों की थाह ले रही है वहीं अपने निजी टीम के द्वारा आंतरिक सर्वे और गुटी राजनीति को दरकिनार कर जीत के समीकरण पर शैने शैने आगे बढ़ रही है। कांग्रेस से वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे के अलावा नए चेहरे में घनश्याम मनहर अजय बंजारे सरिता मल्होत्रा और किशोर निराला जैसे नामो पर रायशुमारी जारी है। जीत के लिए एकाएक कांग्रेस किसी नए और बड़े चेहरे पर भी दावा खेल दे यह कोई बड़ी बात नहीं होगी।
भाजपा जो कांग्रेस से वर्तमान अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के कार्यकाल की विफलताओं और नगर विकास में गिरते क्रम को बड़े मुद्दे के रूप में साधने की रणनीति के साथ चुनावी समीकरण तैयार कर रही है वहीं कांग्रेस सोनी अजय बंजारे के कोरोना काल में किए गए कार्यों नगर विकास की प्राथमिकताओं और भाजपा द्वारा अवरोध उत्पन्न करने जैसे गंभीर मामलों को लेकर एक बार पुनः जीत का दावा कर रही है।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में वार्ड में पार्षद दावेदारों की बात की जाए तो कांग्रेस थोड़ी मजबूत नजर आती है, एक दो वार्डो में कांग्रेस को गंभीर और सशक्त पार्षद प्रत्याशी की तलाश है तो वही चार से पांच वार्डो में भाजपा को भी सशक्त प्रत्याशी की तलाश है। बसपा धीरे-धीरे नगर पालिका चुनाव में किसी तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर ताना-बाना बुनने में लगी है।
भाजपा में पार्टी में गुटीय राजनीति प्रभारी और जिला अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं का विरोध हावी है तो वही कांग्रेस में चुनावी नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। अब देखना यह है कि दोनों पार्टी किन नेताओं पर अपना दाव खेलती है और इस नगर पालिका सीट में अपना कब्जा जमा पाती है वैसे पर्दे के पीछे चल रही राजनीति में सारंगढ़ की जनता शहर सरकार को लेकर शासन का विकास बनाम शहर सरकार की कार्यशैली को तौलने में सही समय में सटीक फैसला करेगी।




