CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ के नारायपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में गुरुवार के दिन सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। सिक्योरिटी फोर्स ने इस एनकाउंटर में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने एनकाउंटर की जानकारी दी।

नक्सली मूवमेंट की मिली थी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल थे। इन पर घात लगाकर नक्सलियों ने हमला कर दिया।

सुरक्षाबलों को देखते ही की फायरिंग
अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे। तभी सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें कुछ नक्सलियों को मार गिराया गया है। जंगल में दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है

एनकाउंटर में सभी जवान सुरक्षित
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल के जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button