CHHATTISGARH

तेज वर्षा से नदी की टापू में फंसा मछुआरा, आरक्षक ने बचाई जान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश को अपने निकट पाकर टापू में खड़े गोकुल को भी हिम्मत आ गई और उसने भी छलांग लगा दी। बहते हुए गोकुल को प्रधान आरक्षक ने पकड़ लिया। दोनों रस्सी के सहारे सुरक्षित नदी तट पर पहुंच गए। इस तरह आरक्षक के सहयोग से मछुआरे की जान बच गई। ग्रामीणाें ने कहा कि मुंशी डिक्सेना अगर प्रयास नहीं करते तो हिम्मत नहीं आती।

कोरबा : ग्राम पंचायत पोड़ी के निकट तान नदी में स्थानीय मछुआरा मछली पकड़ने गया। नदी के बीचोबीच टापू में खड़े होकर वह जाल फेंक रहा था। तेज वर्षा से नदी का जल स्तर बढ़ गया और वह चारों ओर से पानी से घिर गया। बांगो में पदस्थ आरक्षक ने जान पर खेल पर युवक की जान बचाई।

लगातार हो रही वर्षा से नदी नालों में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी मछुआरे मछली पकड़ने जा रहे हैं। गुरूवार की सुबह तान नदी में पोड़ी निवासी गोकुल पोर्ते मछली पकड़ने गया था। उसके साथ एक अन्य ग्रामीण भी था। टापू में जाकर मछली पकड़ने के दौरान दोनों मछुवारे युवक बीच नदी के बाढ़ में फ़स गए। एक व्यक्ति तो किसी तरह नदी से बाहर निकल गया लेकिन गोकुल नदी में फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने रस्सी फेक कर नदी में फंसे युवक को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। घटना की सूचना बांगो पुलिस को दी गई।

प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना अपने एक अन्य साथी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार तीन घंटे तक रेस्कयु किया गया। प्रयास नाकाम होने पर आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना ने अपनी जान की परवाह किए बगैर तेज धार में छलांग लगा दी। उन्होने अपने कमर में रस्सी को बांध रखा था जिसका दूसरा छोर ग्रामीणाें पकड़ा था। नदी में पानी का बहाव इतना तेज था कि प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश उस व्यक्ति के पास पहुंचने ही वाले थे कि वे कुछ दूर झाड़ियों में जा फंसे, उन्होने कमर में बंधी रस्सी को झाड़ियाें से बांधा।

जान की बाजी लगाकर रेस्क्यू करने वाले बांगों थाना के पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना का ग्रामीणों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। मौके पर थाना प्रभारी उषा सोंधिया, प्रधान आरक्षक अशोक खरे, अनिल पोर्ते, मानस मनी पैकरा तथा अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button