
टेड़गा नाला में हुआ बोरी बंधान, कलेक्टर बोलीं-जल, जंगल और जमीन के बिना जीवन की कल्पना नहीं
जल, जंगल और जमीन के महत्व को समझाते हुए कोरिया में महिलाओं की अगुवाई में ‘नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान’ का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला अधिकारियों और ग्रामीण महिलाओं ने सोनहत विकासखंड के ग्राम अंगवाही स्थित
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि ‘जल, जंगल और जमीन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। नारी शक्ति इस अभियान के माध्यम से समाज को यह संदेश देना चाहती है कि जल संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके।
नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान
वनमण्डलाधिकारी भी अभियान में हुए शामिल
अभियान में कलेक्टर के साथ जिला वनमण्डलाधिकारी प्रभाकर खलखो, अपर कलेक्टर अंकित सोम, SDM दीपिका नेताम, तहसीलदार अमृता सिंह और कई महिला अधिकारी शामिल हुईं। ग्रामीण महिलाओं और सरपंच गुलावती बाई की सहभागिता ने इस पहल को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
शुद्ध पर्यावरण ही भावी पीढ़ी के लिए होगी सबसे बड़ी सौगात
वनमण्डलाधिकारी ने जल संरक्षण के साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पेड़ों की कटाई रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘स्वच्छ वायु और शुद्ध पर्यावरण भावी पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी सौगात है। इसके लिए हर किसी को भागीदारी निभानी होगी।’
कोरिया में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान