CHHATTISGARH

वन विभाग ने 12 लाख का अवैध माल जब्त किया: बलरामपुर में पांच लाख का कत्था और सात लाख की अवैध खैर लकड़ी बरामद

बलरामपुर जिले में वन विभाग ने पांच लाख का कत्था लोड की हुई एक लग्जरी कार जब्त की है। इसके अलावा एक पिकअप वाहन भी जब्त की है। जिस पर करीब सात लाख की अवैध खैर की लकड़ी लोड थी।

ये दोनों वाहन छत्तीसगढ़ के बाहर की है। हालांकि मामले में अब तक कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो पाया है। विभाग इस मामले में आरोपियों की जांच कर रही है।

पूरा मामला वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर का हैं जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक लग्जरी कार को पकड़ा।

इस पर कत्था लदा हुआ था। यह कत्था जंगलों से अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों से बनाया गया था। वहीं एक कार्रवाई में एक पिकअप से खैर की लकड़ी लदी हुई थी।

इस लकड़ी का उपयोग कत्था बनाने के लिए किया जाता है। दोनों वाहनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button