
सारंगढ़: पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल द्वारा जारी सूची में पूर्व जनपद अध्यक्ष और कद्दावर नेता संजय पाण्डेय को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया।
भाजपा की सूची जारी, राजनीतिक हलचल तेज
भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। संजय पाण्डेय का नाम फाइनल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
मजबूत पकड़, चुनावी समीकरणों पर असर
संजय पाण्डेय का क्षेत्र में मजबूत जनाधार माना जाता है। भाजपा द्वारा उन्हें समर्थन देने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजरें आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी हैं।