CHHATTISGARHSARANGARH

भाजपा नेता भूषण लाल चंद्रा का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर

सारंगढ़: ग्राम पंचायत पासीद के पूर्व सरपंच, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष (कोसीर) और सेवा सहकारी समिति जशपुर के प्राधिकृत अधिकारी भूषण लाल चंद्रा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले भर के भाजपा नेताओं और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे चंद्रा

भूषण लाल चंद्रा को भाजपा का सच्चा सिपाही माना जाता था। उन्होंने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। कोसीर मंडल में उन्होंने संगठन के विस्तार में अहम योगदान दिया था। पार्टी की ओर से उन्हें विभिन्न पदों से सम्मानित किया गया था। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अचानक बिगड़ी तबीयत, 40 वर्ष की उम्र में निधन

भूषण लाल चंद्रा महज 40 वर्ष के थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके असमय निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे बीच से पार्टी का एक सच्चा कार्यकर्ता चला गया। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरा नहीं जा सकता।”

पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा, “भूषण लाल चंद्रा एक युवा हृदय सम्राट थे। उनके शब्दकोश में ‘ना’ शब्द नहीं था। उनके अचानक जाने से कोसीर क्षेत्र में वीरानी छा गई है।”

पूर्व विधायक केराबाई मनहर और कामदा जोल्हे, जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वैजयंती नंदू लहरें ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने कहा, “भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया। राजनीति के सभी गुण उनमें मौजूद थे। इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।”

अमित अग्रवाल और निखिल केसरवानी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button