CHHATTISGARHSARANGARH

“संजय पांडे के जीत के बाद भगवामय हुआ सारंगढ़”

विष्णु देव और ओपी चौधरी जिंदाबाद के लगे नारे

अजय नायक उपाध्यक्ष के साथ पिछड़ा वर्ग को साधने में कामयाब रही भाजपा

लंबे समय के बाद भाजपा की विजय रैली से कार्यकर्ताओं में जागा नया जोश

भाजपा के विजय रैली में बड़े चेहरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी ने ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में निर्विरोध प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में संजय भूषण पांडे एवं प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में अजय जवाहर नायक के ऐतिहासिक जीत और विजय रैली ने पूरे सारंगढ़ को भगवामय कर दिया। एक सदी हुई रणनीति के साथ भाजपा के प्रभारी जिला भाजपा और भाजपा के वरिष्ठ जन एक जूटता का परिचय देते हुए जनता और कार्यकर्ता की पसंद के अनुरूप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किये और चुनाव में निर्विरोध जीत के साथ एक इतिहास रच दिया।

संजय भूषण पांडे ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जिन्होंने लंबे समय से पंचायती राज चुनाव में एक छत्र धिपत्य जमाए एक लंबी पारी खेली थी कई पंचवर्षीय से भाजपा इसे रोकने का प्रयास कर रही थी मगर उन्हें रोकने के लिए और कांग्रेस के गढ़ को फतह करने के लिए अंततः एक नाम संजय भूषण पांडे को आगे लाया गया और भाजपा जानती थी की संजय पांडे शहर और ग्रामीण क्षेत्र में एक सर्वमान्य नेता है और जिनके चुनाव लड़ने से एक सधी हुई रणनीति और मजबूत दावेदारी साथ ही हर वर्ग का मजबूत सपोर्ट मिलेगा। जिला पंचायत चुनाव में आशा के अनुरूप लगभग 12000 से भी अधिक मतों से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता और पूरे अंचल को यह पता लग गया की संजय पांडे की कुछ बात ही अलग है। जहां राजनीतिक पंडितों की सोच बंद होती है वहां से संजय पांडे की रणनीति प्रारंभ होती है। जिनके कायल विरोधी भी रहते हैं। संजय पांडे को उनकी खुफिया सेना भी और राजनीतिज्ञों से उन्हें जुदा करती है।

जिला पंचायत में भाजपा ने जहां अध्यक्ष में सामान्य वर्ग तो उपाध्यक्ष में पिछड़ा वर्ग को महत्व दिया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ सभी जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति और वरिष्ठ भाजपाइयों और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता झूमते नजर आए। रंग गुलाल गाजे बाजे पटाखे की लडीयां होली और दिवाली को एक साथ बयां कर रही थी। उक्त विजय रैली को भाजपा नेताओं के साथ अधिवक्ता संघ व्यापारी संघ व अन्य संगठनों ने भी स्वागत कर बधाई प्रेषित की।

कहीं ना कहीं संजय पांडे की जीत से भाजपा में एक नए अध्याय और नहीं राजनीति के संकेत मिल रहे हैं जो भाजपा संगठन के साथ जिले और क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी पारी की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button