सारंगढ़ बिलाईगढ़

नागपंचमी पर वनांचल ग्राम नरेश नगर में सजा नागमथ, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने की नाग देवता की पूजा-अर्चना

सर्पमित्रों और नागमथियों ने ली सांपों की रक्षा की शपथ, कीर्तन मंडली के सुरों से गुंजायमान हुआ वातावरण

सारंगढ़ न्यूज़/ नागपंचमी के पावन पर्व पर सारंगढ़ के वनांचल ग्राम नरेश नगर में भव्य नागमथ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि एवं जीव-जंतुओं की सुरक्षा की कामना की।
कार्यक्रम में नरेश नगर, रापागुला, भृंगनार, बीरसिंगडीह, मोहनमुड़ा और महासमुंद सहित आसपास के अनेक गांवों से नागमथिया एवं सर्पमित्र एकत्रित हुए। सभी ने नाग-नागिन की प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए सांपों व अन्य वन्यजीवों को बचाने तथा उनका संरक्षण करने की शपथ ली।

प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा हमारा नैतिक दायित्व :- संजय पांडेय
उपस्थित ग्रामीणों और सर्पमित्रों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा “प्रकृति और जीव-जंतुओं का संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। यद्यपि सांप खतरनाक होते हैं, फिर भी वे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें मारने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर छोड़ना और इनकी रक्षा करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।”
उन्होंने नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए सर्पमित्रों के निस्वार्थ कार्यों की सराहना की।
सांस्कृतिक रंग और गणमान्य जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जिनमें मुख्य रूप से:
प्यारी लाल सारथी, सतीश सिदार, श्रीधर चौहान, लक्ष्मण बरिहा, टूकलाल चौहान, गुरुचरण, रामकुमार थुरिया, सतधनु सारथी, मुन्ना सारथी एवं आस पास के ग्रामीण जन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button