सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष तारा दवांगन ने किया झंडारोहण

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ जिला मुख्यालय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने आजादी के पर्व पर झंडा रोहण किया।
आजादी के पर्व पर वरिष्ठ कांग्रेसियों और जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने झंडारोहण के पूर्व पूजा अर्चना एवं पुष्प अर्पित करते हुए जनगण मन राष्ट्रगान के साथ कांग्रेसियों ने सदभावना पूर्वक झंडारोहण किया वीर शहीदों को नमन किया। जिला अध्यक्ष तारा दवांगन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेश का वाचन करते हुए प्रदेश को जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि द्वय वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, सरिता मल्होत्रा प्रदेश सचिव, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, पवन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राधे जायसवाल जिला महामंत्री, रामनाथ सिदार शहर कांग्रेस अध्यक्ष, राकेश पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सारंगढ़, मितेंद्र यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग, रमेश खूंटे मंडल अध्यक्ष, वसीम मोहम्मद युवा कांग्रेस नेता राकेश सोनी, तारकेश्वर टांडेल और कांग्रेस जन शामिल हुए।




