सारंगढ़ बिलाईगढ़

गायत्री शक्तिपीठ सारंगढ़ में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य भूमि पूजन संपन्न

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रमुख गायत्री शक्तिपीठ सारंगढ़ द्वारा आगामी 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के निमित्त सोमवार, 16 नवंबर 2026 को बिलासपुर रोड स्थित टीपीसी के सामने भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल, पूर्व विधायक श्री जवाहर नायक, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा और गायत्री शक्तिपीठ रायपुर की प्रमुख श्रीमती आदर्श वर्मा दीदी शामिल रहीं। इनके साथ ही गायत्री शक्तिपीठ सारंगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से आए गायत्री परिवार के सदस्य, सम्मानित अधिकारीगण और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से 4 से 7 दिसंबर तक चलने वाले इस महायज्ञ में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल मंच संचालन गायत्री शक्तिपीठ सारंगढ़ के ट्रस्टी श्री महेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा जी के साथ-साथ शक्तिपीठ के अध्यक्ष श्री सुरेश साहू, सचिव श्री शिवदयाल डनसेना और कोषाध्यक्ष श्री चौहान जी का विशेष सहयोग रहा। भूमि पूजन कार्यक्रम के समापन पश्चात उपस्थित सभी परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button