मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने तबले की थाप पर कथक राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता नर्मदोत्सव पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में दी अदभुत प्रस्तुति

सारंगढ़।तीन दिवसीय राष्ट्रीय नर्मदोत्सव पंचमढ़ी में कथक नृत्य कला महोत्सव 2026 के मंच पर भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्य की समृद्ध व गौरवशाली गुरु शिष्य परम्परा का एक अद्भुत और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला कत्थक नृत्य में तबले की थाप पर सभागार में उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं गुनीजनों को मंत्र मुग्ध कर दिया राष्ट्रीय कला नर्मदोत्सव पंचमढ़ी के सांस्कृतिक आडीटोरियम में हुआ
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ रायगढ़ के गुरु प्राचार्य एलडी वैष्णव एवं उप प्राचार्य प्रीति रुद्र वैष्णव के सानिध्य में राष्ट्रीय महोत्सव शास्त्रीय कथक नृत्य में फेस्टिवल में यामी वैष्णव को नृत्य प्रवाहिनी से सम्मानित एवं अदिती सुल्तानिया को कला प्रतिभा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किए है। कथक में प्रथम स्थान श्रेसा सूदन, सोनाली पटेल , हुनर अग्रवाल, सनाया जैस्मीन, आदिश्री शर्मा,द्वितीय स्थान कथक सोलो में सौम्यश्री नाथ और अनुश्री शर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआl कथक नृत्य में इन छात्राओं के साथ पढ़ंत पर प्रीति वैष्णव ,तबला संगत कला गुरु पंडित सुनील वैष्णव एवं रुद्र वैष्णव ,गायन एवं हारमोनियम पर लालाराम लुनिया रायपुर के सानिध्य में हुआ।
राष्ट्रीय नर्मदोत्सव पंचमढ़ी मध्यप्रदेश के द्वारा प्रीति वैष्णव को कथक के क्षेत्र में गुरु श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किए।
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ एवं शाखा रायगढ़ के समस्त कला साधक उभरते हुए सितारों छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख प्राचार्य एल डी वैष्णव एवं कला साधक एवं सभी बड़े गुरुजनों ने विद्यार्थियों की उज्वल भविष्य एवं शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किए।




