
भव्य शोभायात्रा, फाग गीत महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया होली उत्सव
भटगांव: होली के पावन अवसर पर नगर भटगांव में उल्लास, उमंग और रंगों की बारिश के बीच पूरे नगरवासियों ने धूमधाम से यह महापर्व मनाया। बस स्टैंड भटगांव में श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव के तत्वावधान में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए।
📌 फाग गीत महोत्सव में विजेताओं को सम्मान
गांधी चौक पर आयोजित फाग गीत महोत्सव प्रतियोगिता में रंग मंदिर ब्राह्मणपारा (राजीव लोचन साहू एवं ग्रुप) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹11,000 का पुरस्कार जीता, जबकि रहस चौक (उमा आदित्य एवं ग्रुप) को ₹6,000 का प्रोत्साहन राशि दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने विजेताओं को सम्मानित किया।
📌 पूरे नगर में होली की धूम
नगर के कदम चौक, शनि देव मंदिर चौक, दुर्गा माता चौक, अंबेडकर चौक समेत सभी प्रमुख स्थानों पर होली की धूम रही। रंग मंदिर ब्राह्मण पारा चौक पर मोहल्लेवासियों और बीपी ज़ोन के सदस्यों ने पूरे जोश के साथ रंग खेला। फाग गीतों की मधुर धुन पर नगरवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
📌 सद्भाव के साथ मनाने की अपील
नगर के छह बार पार्षद रहे लीलाधर वैष्णव ने नगरवासियों से सनातन धर्म की परंपराओं के अनुरूप सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। उन्होंने अनिच्छुक लोगों पर जबरन रंग न लगाने और सम्मानजनक तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।
📌 पुलिस प्रशासन ने बनाए रखा कड़ा पहरा
नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भटगांव पुलिस थाना द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग से किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी गई।
📌 जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उठाया फाग गीतों का आनंद
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार देवांगन, पार्षद लीलाधर वैष्णव, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, पूर्व पार्षद सुरेश रघु सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने फाग गीतों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।