
सावन के बाद भादो मास में वर्षा का बड़ा महत्व है। मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली और झमाझम वर्षा का एक अलग आनंद है। किसानों के लिए यह वरदान साबित होता है। खेतों में पानी की मात्रा बनी रहती है। त्योहारी उत्सव के बीच आनंदमयी मौसम में फसलों को देख किसान खुशी से झूमते हैं।
बिलासपुर। मौसम विभाग की ओर से ऐसी ही एक खुशखबरी आई है। सप्ताह के अंत तक मानसूनी गतिविधियों में जबरदस्त तेजी आएगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बन रही है।
आज भी हल्की वर्षा संभावित, कल से तेजी
प्रदेश में 22 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और वज्रपात होने की संभावना है। 23 अगस्त से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। 24 से 25 अगस्त तक प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 31.7 24.8
पेंड्रारोड 29.9 23.4
अंबिकापुर 32.6 23.9