मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोडों ने लिये फेरे, सारंगढ विधायक ने दिया आशीर्वाद

“प्रखरआवाज@न्यूज़”
मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना कन्या विवाह गरीब परिवार के लिए वरदान – अरुण मालाकार
सारंगढ़ न्यूज़/ कोरोना संक्रमण काल के लंबे अंतराल के बाद अंचल में सारंगढ़ एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन एवं महिला बाल विकास विभाग सारंगढ़ के तत्वधान में सारंगढ़ मंगल भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन किया गया। जिसमें 50 जोड़ों ने मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने विधायक, आयोग के सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष, पार्षद गण जिला व जनपद सदस्य समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों आदि ने कार्यक्रम में शिरकत किया। उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को महिला बाल विकास विभाग की ओर से सामग्री व नकद राशि प्रदान किया गया।परंपरानुसार आयोजित कन्या विवाह को लेकर स्वजनों व लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान व एसडीएम नंदकुमार चौबे के निर्देशन में सारंगढ़ के मंगल भवन में 50 वर – वधुओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू विवाह परंपरानुसार विवाह के सभी रस्मे निभाई गई। 50 दूल्हों का स्वागत पश्चात बाजे-गाजे में नाचते-गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। मंत्रोच्चार के साथ वर-वधू एक-दूजे के होने के बाद सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे अन्य जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों नागरिकों समाजसेवियों ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने कहा कि शासन द्वारा यह योजना शादी में फिजूलखर्ची रोकने तथा दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है। आज के दौर में शादी जैसे उत्सव काफी खर्चीले हो गए है, ऐसे मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह आयोजन किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो विवाह का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार ने भी इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए वर्तमान परिवेश में इसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला। वही सारंगढ़ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णा कुमार साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत आज कुल 50 जोड़ो नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश लिया, जिसमे कोसीर परियोना के 25 जोड़ें और सारंगढ़ परियोना के 25 जोड़े शामिल रहें। वही विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने नव विवाहितों को साडी वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, गणपत जांगडे जनपद उपाध्यक्ष, सूरज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी, जिपं सदस्य द्वय श्रीमति अनिका बिनोद भारद्वाज, श्रीमति बैजंती नंदू लहरे, जनपद सदस्य चन्द्रकुमार नेताम, दुर्गेश अजय, रोहित महिलाने, पार्षद श्रीमती कमला किशोर निराला, श्रीमती किरण नंदू मल्होत्रा, श्रीमती सरिता शंकर चंद्रा, शुभम बाजपेयी, मयुरेश केशरवानी, विधायक प्रतिनिधि नपा अजय बंजारे, विनोद भारद्वाज, समाजसेवी महेंद्र केजरीवाल, घनश्याम बंसल, राजू चन्द्रा सहित महिला बाल विकास सुपरवाइजर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।