CHHATTISGARHSARANGARH

गणतंत्र दिवस समारोह: सीएम साय सरगुजा में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण

रायपुर: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा में तिरंगा फहराएंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़ में, और सीएम विजय शर्मा बस्तर में गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

यहां जानें कौन मंत्री और विधायक कहां करेंगे ध्वजारोहण:

  • सरगुजा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • कोरबा: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • रायगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • बस्तर: सीएम विजय शर्मा

प्रदेशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं और जिला स्तर पर भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button