CHHATTISGARH

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष पद की दौड़ में सुनीति अशोक साहू सबसे आगे

बिलाईगढ़: जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस दौड़ में सुनीति अशोक साहू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सुनीति अशोक साहू भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेत्री हैं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार योगदान देती रही हैं।

भाजपा संगठन से करीबी संबंध रखने वाली सुनीति अशोक साहू को एक शिक्षित और मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जलान को पराजित कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। अगर पार्टी उन्हें जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो इससे संगठन को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

दावेदारों में और कौन-कौन शामिल?

जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अन्य नामों पर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। इनमें जयशंकर साहू, आकाश जायसवाल, भोजराम अजगल्ले और निशा गिरिवर निराला के नाम प्रमुख हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनीति अशोक साहू इस दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि जयशंकर साहू की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।

भाजपा की रणनीति और पार्टी की मजबूती

भाजपा हमेशा से अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान और उचित जिम्मेदारी देने की नीति पर काम करती रही है। लेकिन इस बार की राजनीतिक चर्चा में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो “जिधर दम, उधर हम” की नीति पर चलते हैं। ऐसे में पार्टी को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा ताकि संगठन को मजबूत नेतृत्व मिल सके और जनपद पंचायत में भाजपा की स्थिति और अधिक सशक्त हो।

मीडिया से चर्चा के दौरान सुनीति अशोक साहू ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी देती है, तो वे पार्टी की नीतियों के अनुरूप और अंचल की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी किसे अंतिम रूप से यह जिम्मेदारी सौंपती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button