CHHATTISGARH

रायगढ़ में दिखा फेंगल का असर,

दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, 2 दिनों तक असर बने रहने की संभावना
फेंगल चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम में आया बदलाव

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर शनिवार को देखने को मिला। सुबह से मौसम में बदलाव रहा, आसमान पर काले बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद हल्की हवाओं के कारण मौसम में ठंडक घुल गई।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान फेंगल के प्रभाव के कारण ठंड के मौसम में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुक्रवार तक तापमान 17 डिग्री तक रहा, तो शनिवार की सुबह से हल्की हवाएं चलने और आसमान पर बादल छाने से करीब 1 डिग्री तापमान में गिरावट देखी गई।

रायगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहा, लेकिन हल्की हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा था। बूंदाबांदी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरने लगे। बताया जा रहा है कि देर रात तापमान में और भी गिरावट देखा जा सकता है और यह स्थिति 2 दिसंबर तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

शहर में दोपहर बाद से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी

कृषि काम हो सकता है प्रभावित महापल्ली निवासी किसान जनक राम यादव ने बताया कि अभी कुछ खेतों में धान कटाई होना बाकी है और कुछ धान कटकर खेत और खलियान में पड़े हैं। ऐसे में इस मौसम के कारण समस्या आ सकती है। कई खेतों में धान करपा भी है। धान हसिए से काटने के बाद उसे सूखाने के लिए खेतों में छोड़ा गया है उसमें इस बारिश की वजह से वह अंकुरित हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह मौसम कृषि काम को काफी प्रभावित कर सकता है।

बादल हटने के बाद बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि आसमान पर बादल छाए रहने की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई है। हल्की हवाओं की वजह से मौसम में ठंडक है और आसमान से बादल हटते ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में ठंड पहले की अपेक्षा बढ़ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button