सारंगढ़ बिलाईगढ़

स्व अरुण गुड्डू के निवास पहुंचे चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव

उत्तरी जांगड़े तारा देवांगन घनश्याम मनहर के साथ कांग्रेसियों ने की परिवारजन से भेंट

सारंगढ़ न्यूज़/ सांसद प्रतिनिधि और यादव समाज के प्रमुख स्वर्गीय अरुण गुड्डू यादव के निवास चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव पहुंचे। उनके साथ श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, सरिता गोपाल, डॉ दिलीप अनंत, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, रमेश खूंटे, मितेंद्र यादव, किशोर निराला, जितेंद्र पुरैईन, राजेंद्र बारे और मितेंद्र यादव ने परिवार जनों से भेंट मुलाकात की। विधायक जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ जनों ने स्वर्गीय अरुण गुड्डू यादव की छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके सुपुत्र और धर्म पत्नी तथा परिवारजन को ढांढस बंधाया। इस दुख के वातावरण में उन्हें स्मरण करते हुए विधायक रामकुमार यादव ने उनके व्यवहार उनकी कार्यशैली और सामाजिक गतिविधियों का जिक्र करते हुए उन्हें हर वर्ग हर संगठन से जुड़ा हुआ बताया, एकाएक उनका जाना हम सब के लिए क्षति है। ऐसे हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व का साथ होना भी मायने रखता है। उन्होंने उनके परिवारजनों से मिलकर यह विश्वास दिलाया की पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button