छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने 12वी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़।12वीं बोर्ड के जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय के परीक्षा का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद परीक्षा केंद्र में कुल 110 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने केंद्र में बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंधाईभाठा का भी निरीक्षण किया गया। यहां 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी से उड़नदस्ता दल की उपस्थिति एवं निरीक्षण की जानकारी भी ली और परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बालपुर का भी निरीक्षण किया। इस केंद्र में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और परीक्षा शांतिपूर्वक संचालन पाया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी केंद्रों में निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को नियम अनुसार व्यवस्था बनाने कहा। जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button