छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

गैस की मूल्य वृद्धि और नशाखोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया मोदी का पुतला दहन

महिला दिवस पर मोदी का महिलाओं को बड़ा गिफ्ट, गैस के ₹60 मूल्य वृद्धि से बिगड़ा बजट – उत्तरी जांगड़े विधायक

छग भाजपा सरकार में अफीम की खेती नशा खोरी को बढ़ावा – सूरज तिवारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल बिलासपुर रोड मेला ग्राउंड में प्रेस कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय विधायक उत्तरी जांगड़े के उपस्थिति में जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं महिला और युवाओं ने गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि को लेकर जमकर नई बजे करते हुए मोदी जी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दरमियान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर छिन जाती हुई। अंकित धू धू कर जला मोदी का पुतला।

पुतला दहन के पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय प्रतापगंज सारंगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़ा जी ने कहा की सबसे पहले तो आज महिला दिवस है महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला दिवस पर हम महिलाओं को सबसे बड़ा तोहफा दिया है उन्होंने गैस सिलेंडर का मूल्य ₹60 बढ़ा दिया है यह महिलाओं के किचन में और एक छोटे और मध्यम वर्ग की परिवारों के ऊपर बहुत बड़ा प्रहार है दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है विपक्ष और कांग्रेस के विरोध के बाद हो सकता है कुछ राशि कम कर दे कुल मिलाकर कमर्शियल में गैस का मूल्य 115 रुपए जो व्यापारिक बांधों पर बड़ा प्रहार है दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है और मोदी सरकार जनता पर महंगाई थोप रही है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेसी सुरज तिवारी जी ने कहा छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने दुर्ग जिले में भाजपा नेता के द्वारा लगभग 9:30 एकड़ में अफीम की खेती की जा रही है छत्तीसगढ़ का या एकमात्र सबसे बड़ा मामला है हमारे युवा वर्ग को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है शराब बंद करने वाली सरकार जगह-जगह शराब बेच रही है इस सरकार में चाहे किसान हो या मजदूर महिला हो या युवा या आम नागरिक हर कोई परेशान है सरकार चलाना तो दूर की बात जैसे तैसे सरकार चल रही है केंद्र सरकार के बिजली बिल जो हर महीने बढ़ते ही जाते हैं काम नहीं होते बिजली बिल में वृद्धि के बाद अब गैस के दामों में वृद्धि चाहिए चुनावी खर्च निकालने का प्रोपेंडा है। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, घनश्याम मनहर प्रदेश प्रतिनिधि, गणपत जांगड़े प्रदेश प्रतिनिधि, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वय पवन अग्रवाल, उमेश केसरवानी, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष गण राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, जिला कांग्रेस महामंत्री गण रविंद्र नंदे राधे जायसवाल, डॉ दिलीप अनंत, डॉ गोपाल बाघे, मितेंद्र यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, नागेश्वर महंत जिला अध्यक्ष पंचायती राज संगठन, मंडल अध्यक्ष गण अश्वनी चंद्र, राजू यादव, रमेश खूंटे, सागर नेताम, अभिषेक शर्मा छात्र संगठन जिलाध्यक्ष, जिला सचिव लालू थवाईत, शंकर चंद्रा, पवन नायक, पीतांबर देवांगन, श्याम पटेल, चिंता पटेल, किशोर निराला, राजेंद्र बारे युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष, रामेश्वर चंद्रा युवा कांग्रेस सो मि संयोजक, अंकित पटेल छात्र संगठन ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह ठाकुर, हारून खान, सिद्धू खूंटे, राम कुमार श्रीवास, इराक टांडे, शुगम निराला आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button