गोडीहारी में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय

सारंगढ़ न्यूज़/ ग्राम पंचायत गोडीहारी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और भागवत भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि भगवान की इच्छा के बिना संसार में कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। करने वाला और कराने वाला वही है। हम न उनके श्रेष्ठ हैं और न ही खास, हम तो केवल उनके दास हैं।”उद्बोधन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक राजा प्रतिदिन मंदिर दर्शन के लिए जाता था। मंदिर की सीढ़ियों के दोनों ओर दो भिखारी बैठते थे। एक दिन राजा ने दाहिनी ओर बैठे भिखारी के लिए खीर का कटोरा भिजवाया, जिसमें सोने के सिक्के छिपाए गए थे।
दाहिनी ओर बैठे भिखारी ने थोड़ी खीर खाने के बाद कटोरा बाईं ओर बैठे भिखारी को दे दिया। बाईं ओर बैठे भिखारी ने खीर घर ले जाकर खाई, तो उसमें से सोने के सिक्के प्राप्त हुए। इसके बाद उसने भीख मांगना छोड़ दिया और भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
राजा को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने कहा कि मनुष्य केवल माध्यम है, असली नियंता भगवान हैं। जिसे जो प्राप्त होना होता है, वह ईश्वर की इच्छा से ही मिलता है।कार्यक्रम के अंत में श्री पाण्डेय ने कथा आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर श्री संजय दुबे जी, श्री अरुण गुड्डू यादव जी, श्री गोपेश रंजन द्विवेदी जी, श्री रमेश तिवारी जी, श्री दूधनाथ पटेल जी, प्रमोद यादव जी, श्री गुड्डू पटेल जी, श्री रामलाल पटेल जी, श्री श्याम देव भारद्वाज जी, रामेश्वर पटेल जी एवं ग्रामवासी व बाहर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे




