छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
ट्रैफिक जांच जारी, 21 प्रकरण में 15 हजार की चालानी कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिले के यातायात दल ने बुधवार को कार और मोटर सायकल ड्राइविंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने और तीन सवारी आदि पर, 194 बी 1, 50/177, 130, 122, 128, 129, 179, 112, 115 आदि धारा और उनके उपधारा के तहत कुल 21 प्रकरण में 15 हजार 400 रूपये की यातायात चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे।




