छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
राज्योत्सव में सुरभि दुबे ने ओडिसी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 नवंबर 2025/ 8वीं कक्षा की छात्रा ओडिशी नृत्यांगना सुरभि दुबे ने राज्योत्सव में ओडिसी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने पुरस्कार में उन्हें शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सुरभि दुबे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भी भाग ले चुकी हैं, जिनके गुरू अन्तर्राष्ट्रीय नृत्यांगना आर्या नंदे हैं।




