‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन में जिले के कांग्रेसी हुए दिल्ली रवाना

जिलाध्यक्ष तारा देवांगन और पूर्व विधायक चंद्रदेव राय पद्मा मनहर के साथ कांग्रेसी पहुंचे
सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज़/
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। इस प्रमुख आंदोलन और सभा में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तारा देवांगन, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और पूर्व विधायक पद्मा मनहर वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी डॉ दिलीप अनंत रमेश खूंटे उत्तरा साहू विशाल मोनू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे हैं।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष तारा देवांगन ने बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, लोकतंत्र की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का राष्ट्रीय आह्वान किया गया है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग आवागमन सुविधा के अनुसार जिले के विधायक पूर्व विधायक जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस युवा कार्यकर्ता में बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं।
पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बताया कि
आंदोलन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करने, संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा करने और आम जनता के वोट के अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
दिल्ली पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनस्थापना और आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।




