सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संगठन में आपसी समन्वय बेहद जरूरी संगठन सर्वोपरि – पवन साय

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/सारंगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

महापुरुषों का नमन :- कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

संगठनात्मक प्रगति रिपोर्ट:- जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने जानकारी दी कि सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों एवं बूथों पर संगठन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।

बूथ सशक्तिकरण पर जोर :- प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं का परिचय लेने के बाद संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आपसी समन्वय का संदेश :- पवन साय ने कहा, “संगठन में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। संगठन का निर्णय सर्वमान्य होता है।”

प्रमुख अतिथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति:- प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, सह प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार, बीज निगम अध्यक्ष व बिलाईगढ़ विस प्रभारी चंद्रहास चंद्राकर, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल।

जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी – रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक गण श्रीमती केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, शमशेर सिंह, हरिदास भारद्वाज, जिपं अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जयशंकर साहू जप अध्यक्ष बिलाईगढ़, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, निखिल बानी जिला कोषाध्यक्ष, द्वारिका साहू संगठन महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष गण दिनानाथ खूंटे, मनोज जायसवाल, मनोहर पटेल, सौपनील स्वर्णकार, चंचला महिलाने, भुवन मिश्रा जिला प्रवक्ता, चिंता साहू कार्यालय प्रभारी, मोहन पटेल सह कोषाध्यक्ष, प्रकाश अग्रवाल सह प्रवक्ता, संगठन मंत्री गण रेवती चंद्रा, रामनारायण देवांगन, विलाश सारथी, चंद्रिका ठाकुर, संतोष चौहान, बैजन्ती लहरे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, मुरारी नायक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, हितेश अजगलले युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, नारायण बरिहा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष, झाड़ू साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष, जावेद खान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष, कैलाश नायक सहसंयोजक, मीडिया सोशल मीडिया प्रभारीगण चुडामणि पटेल, रवि तिवारी, रितेश अजगलले एवं प्रकोष्ठ के संयोजन व सदस्यगण शामिल रहे।

बैठक के बाद पवन साय से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की जिनमें दुर्गा सिंह ठाकुर, अरविंद हरिप्रिया, अमित अग्रवाल, अरविंद खटकर, शिवमति चौहान, दिनेश जांगड़े, भरत जाटवर, बरत राम साहू, सतीश शर्मा, अविनाश पुरी गोस्वामी, श्रीमती विद्या चौहान, पुनीत राम चौहान, जीवन रात्रे, श्रीमती निर्मला बंजारे, रेवती जांगड़े, दुर्गेश केशरवानी, कुलकित चंद्रा, आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button