कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कनकबीरा स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

कन्या छात्रावास स्थल निरीक्षण, एचपीवी टीकाकरण व बंद पड़े आर ओ फिल्टर की सुध ली
कनकबीरा कन्या छात्रावास हेतु स्थल निरीक्षण :- जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भाई साहू ने हाल ही में कनकवीरा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा स्थानीय समस्याओं की जमीन में उतरकर विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों से मिलकर सुध ली।
स्कूली व्यवस्था का जायजा:- कलेक्टर ने कनकवीरा हाई स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं को देखा, स्कूली छात्राओं से प्रश्न किये। वनांचल क्षेत्र के पानी में क्लोराइड की अधिकता के कारण वहां लगे सालों से बंद पड़े आरो वाटर प्लांट का निरीक्षण किया जल्द उक्त दिशा में उचित पहल की बात कही। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप कन्या छात्रावास के लिए बिल्डिंग और स्थल का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य केंद्र में hpv एचपीवी टीकाकरण एवं हर्बल गार्डन की जानकारी ली :- कनकबीरा स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया परिसर में लगे बेड बिस्तर दवाइयां अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की सुध ली और परिसर में बने हर्बल गार्डन को भी देखा और स्वास्थ्य विभाग के संचालन की सराहना की।hpv एचपीवी सर्वाइकल कैंसर से निजात हेतु 14 से 15 साल के बच्चियों को टीकाकरण करने की विस्तृत जानकारी ली।
उक्त अवसर पर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, उमेश साहू एसडीएम व अधिकारियों का अरुण नायक आईएमए कनकबीरा, जयंती पटेल ओएओ, नरेश नायक नर्स कर्मचारी आदि स्टाफ ने सभी का अभिवादन किया और संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी।
कन्या छात्रावास हेतु भवन निरीक्षण:- क्षेत्र में कन्या छात्रावास के सुचारू संचालन के लिए उपयुक्त बिल्डिंग व्यवस्था स्थलनिरीक्षण और सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
जन मंच ग्रामीण विकास समिति ने उठाईं स्थानीय समस्याएं :-
निरीक्षण के दौरान जन मंच ग्रामीण विकास समिति व पत्रकार रामकुमार थुरिया तथा ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जिनमें
पुलिया निर्माण:- मुख्यमंत्री द्वारा की गई नारगीखोल पुलिया निर्माण की घोषणा को शीघ्र पूरा करने की मांग।
कनकवीरा स्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण – कनक वीर स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि से अहाता निर्माण करने की मांग रखी, जहां स्वास्थ्य विभाग के जमीनों को धीरे-धीरे कर कब्जा किया जा रहा है जिससे वह सुरक्षित हो सके।
तेंदूपत्ता बोनस:- स्थानीय संग्राहकों को तेंदूपत्ता का बोनस न मिलने और योजना से लाभान्वित न करने की शिकायत की उन्होंने वन विभाग के द्वारा वनांचल क्षेत्र के पात्र लोगों को वन उपज कार्ड प्रदान करने जिससे उन्हें छात्रवृत्ति एवं बीमा योजना की सुविधा प्रदायक करने की मांग रखी।
रजिस्ट्री पर रोक :-
कनकवीरा क्षेत्र में जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने एक दूसरे की जमीन खरीदी बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति दिए जाने की मांग रखी।
जिला कलेक्टर के साथ डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, उमेश साहू एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार एसएन सिन्हा, राधेश्याम नायक जनपद सीईओ, सोमासिंह ठाकुर बीईओ, रवि डोंगरे एबीईओ, आदिम जाति कल्याण विभाग से विमल अजगल्ले एवं कनकबीरा हॉस्टल अधीक्षक टंडन सर, बोट साय बंजारे सर अखिलेश मिश्रा पीटीआई व कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी तथा प्रशासनिक अमला शामिल रहे।




