छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

“सारंगढ़ नगर का गधा भाटा मार्ग बना कचारगढ़”

नगर की स्वच्छता पर नगर पालिका की सेंधमारी

नगर पालिका द्वारा गधा भाटा के सड़कों को कचरा से जा रहा पाटा

कचरो को जलाने से निरंतर बढ़ रहा प्रदूषण स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेलने में हो रही तकलीफ

गधाभाटा और झरपडीह नगर और कई ग्रामों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हुई बद से बदतर

1 वर्ष पूर्व जन समस्या निवारण शिविर में पीएमजेएसवाई विभाग को सौपा था ज्ञापन

पूर्व में सुनील रामदास के द्वारा निर्मित सड़क साल भर में ही उखड़ गई

सड़क में डेढ़ से दो फीट के गढ्ढे, राहगीरों का चलना हुआ दूभर

कचरा हटाने और सड़क मरम्मत हेतु जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी नहीं चेता विभाग

सारंगढ़।सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र ब्लॉक कॉलोनी से गधाभाटा रोड में नवनिर्मित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम के सामने नगर पालिका के द्वारा नगर का कचरा डम किया जा रहा है । जहां प्रतिदिन नगर पालिका की कचरा गाड़ी नगर के कचरे को इकट्ठा कर फेंकने पहुंचती है। नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कचरे को अब खाली स्थल और किनारे में ना फेंक कर सड़कों में ही फेंका जा रहा है और समय बे समय उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। सड़कों में कचरा इस तरह से फैल चुका है कि अब आने जाने वालों को बदबू और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत कुछ महीने पहले सड़क किनारे कचरे के ढेर में मृत गाय कई दिनों से पड़ी थी जिस की सुध लेने वाला कोई नहीं था और आलम यह था, कि मृत गाय को कुत्तों का झुंड नोच कर खा रहा था और उस गाय से सड़न की बदबू इतनी फैल रही थी की आवागमन करने वाले राहगीरों और वहा से मॉर्निंग व ईवनिग वाक करने वालों के साथ नवनिर्मित इनडोर भवन मे रुकना और वहां से गुजरना दूभर हो गया था। नगर पालिका से जुड़ा गधा भाटा वार्ड का मुख्य सड़क मार्ग कचरा गढ़ बनकर रह गया है। जिनमें मुख्य सड़कों पर कचरा इधर-उधर पड़े हैं और नगर पालिका के कर्मचारी उक्त स्थल को पूरी तरह से अब कचरा गढ़ बना लिए हैं और उसके बाद भी नगर पालिका के कर्मचारी बेसुध है।

सूत्रों के अनुसार इसके पूर्व बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में जब मंत्री जी और जिला कलेक्टर का दौरा हुआ था तब जिला कलेक्टर ने उक्त स्थल को स्वच्छ रखने उक्त सड़क मार्ग को मरम्मत करने और डंप किए जा रहे हैं कचरो को अन्यत्र कचरा डंप करने के निर्देश दिए थे मगर उक्त निर्देशों के बाद भी आज तलक स्थिति उससे भी भयावह हो चुकी है अगर जल्द ही इसे कचरा डंपिंग यार्ड से निजाद नहीं मिला तो कॉलोनी और वार्ड में रह रहे वार्ड वासी किसी बड़ी बीमारी और दुर्घटना के चपेट में भी आ सकते हैं और सीधे-सीधे नगर पालिका पर्यावरण को प्रदूषित करने के लिए खुद आयोजक बना हुआ है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन जो नगर को स्वच्छ साफ और व्यवस्थित करने के लिए एड़ी चोटी की जोर आजमाइश कर रहा है उनके इस पहल पर निरंतर नगर पालिका पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है जिसका प्रथम बड़ा उदाहरण गधा भाटा सड़क मार्ग और उक्त स्थल में कचरा डंपिंग यार्ड साफ नजर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button