छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1.24 करोड़ लागत के 4007 क्विंटल अवैध धान जप्त, 46 प्रकरण दर्ज


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 दिसंबर 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी विगत 15 नवम्बर से जारी है।

12 दिसम्बर 2025 तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 46 प्रकरण दर्ज कर कुल 4007 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है जिसका अनुमानित लागत 01.24 करोड़ रूपये है तथा यह कार्यवाही निरंतर जारी है, जिससे धान के अवैध परिवहन, भण्डारण करने वाले कोचियों, व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कुल 65 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। कुल पंजीकृत 89171 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90600.419 हेक्टेयर है।
12 दिसंबर 2025 की स्थिति में कुल 96785.12 मे.टन धान खरीदी किया गया है तथा पंजीकृत राईस मिलरों के माध्यम से कुल 17554.00 मे.टन डी.ओ. जारी कर कुल धान 6072.00 मे.टन में धान उठाव किया गया है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी - बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है एवं जिला स्तर से जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभाग अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल अधिकारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके द्वारा लगातार धान खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया जा रहा है ताकि छ.ग. राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।

राज्य शासन द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प ‘‘टोकन तुहर हाथ एप्प’’ के माध्यम से किसानों द्वारा टोकन काटा जा रहा है तथा उपार्जन केन्द्रों में भी किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है जिससे किसानों में अत्यंत खुशी का माहौल छाया हुआ है तथा किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button