सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को रेड कार्यवाही कर सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब और नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल के कुशल मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देशन में सरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्कर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की है।

🔵 कार्रवाई का विवरण

दिनांक 24 सितंबर 2026 को थाना सरिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बड़े आमकोनी क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नेहरू लाल सिदार की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 नग प्लास्टिक बोरी और थैलों में पॉलिथीन में पैक की गई कुल 37.900 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जप्तशुदा शराब की कुल कीमत 7,550 रुपये है, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना सरिया में अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

🔵 रेड कार्यवाही के दौरान सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक विजय यादव, टीकाराम पटेल, मोहन लाल गुप्ता, आरक्षक अनुज सिदार, श्रवण टंडन, सुरेन्द्र पटेल तथा महिला आरक्षक लीलावती उरांव की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button