सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर के हाथों 4 दिव्यांगजनों को मिला शेडनुमा ट्राईसायकल

आवागमन और स्वरोजगार में मिलेगा सहारा

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में मंगलवार को 4 चिन्हित दिव्यांगजनों को स्वरोजगार इकाई की स्थापना के लिए प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की और उन्हें स्वयं की चलित स्वरोजगार इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिव्यांगजनों की प्रतिभा और हुनर को पहचानकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। शेडनुमा ट्राईसायकल दिव्यांग जनों के लिए आवागमन और स्वरोजगार में सहारा मिलेगा।

जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘सक्षम सारंगढ़’ अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर लघु स्वरोजगार इकाई स्थापित करने तथा पुनर्वासित करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के 30 दिव्यांग युवाओं को पुनर्वासित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में चार दिव्यांग युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण एवं सहायता प्रदान कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया गया है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम उमेश कुमार साहू, समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button