छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कुम्हारी धान खरीदी केंद्र में चला खेल सुंदरलाल के रकबा में जयंती ने विक्री कर दिया धान

बरमकेला/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही हो व धान खरीदी में पारदर्शिता किया जा सके इसके लिये पंजीयन से लेकर एग्रीटेक व कई दस्तावेज जरूरी किया गया है। बरमकेला विकास खण्ड के अंतर्गत कुम्हारी धान खरीदी केंद्र में एक ऐसे मामले सामने आया है कि सारे नियमो को दरकिनार कर दिया है। सोसायटी प्रबंधक की लापरवाही के कारण ग्राम बेगची के किसान सुदरलाल चौहान पिता धुत खसरा न 187/1 रकबा .0219 ह के नाम पर पंजीयन व एग्रीटेक है। लेकिन जयंती पटेल पति बाबूलाल ग्राम भालुमाल तमनार द्वारा दस्तावेज साठगाँठ कर किसान सुन्दरलाल चौहान के रकबा में धान विक्री कर दिया। किसान को तब पता चला जब अपने रकबा में धान बिक्री के लिये टोकन कटाने गया। उसकी रकबा में पहले से धान विक्री हो चुका है। पता चलने के बाद किसान ने बरमकेला तहसीलदार में शिकायत दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button