CHHATTISGARHSARANGARH

गोमर्डा अभ्यारण में करंट बिछाकर शिकार करने वाले 6 आरोपियों को सांभर के सिग के साथ वन अमले ने पकड़ा

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरेंद्र अजय रेंजर व उनकी टीम की बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़-बरमकेला न्यूज़/ सारंगढ़ विधानसभा छेत्र में बरमकेला अंचल का गोमर्डा अभ्यारण जंगल विविध प्रकार के वन्य जीव और घने जंगलों के लिए हमेशा प्रसिद्ध रहा है। गर्मी के समय में पानी की तलाश में जहां जानवर गांव के नजदीक जंगलों के किनारे नजर आते हैं वही जानवरों की अधिकता को लेकर शिकारी भी सक्रिय रहते हैं और इन शिकारियों पर हमेशा वन अमले की गिद्ध की नजर बनी रहती है। ग्रामीण शिकारी बिजली करंट के माध्यम से इन निरीह जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। शिकार का ठीक ऐसा ही मामला आज बरमकेला के गोमर्डा अभ्यारण से लगे ग्रामीण क्षेत्र कोर्रापानी और भालूपानी के बीच कक्ष क्रमांक 942 पीएफ में रहने वाले कुछ ग्रामीणों के द्वारा बीती रात 11000 केवी विद्युत तार में करंट बिछाया गया था। जिसमें एक सांभर करंट में फस गया और उसकी मौत हो गई। तभी मामले की जानकारी मुखबिर से गोमर्डा अभ्यारण बरमकेला के प्रभारी सुरेंद्र अजय रेंजर को मिली इसके बाद वे तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को उक्त विषय में जानकारी दी। वन अमला शिकारियों को दबोचने के लिए निकल पड़ा। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सांभर के 6 शिकारियों को वन अधिकारियों ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से शिकार के लिए लाए गए। तार, मृत अवशेष, वन प्राणी का सिंग बरामद कर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। भालूपाली निवासी 6 शिकारियों ने सांभर का शिकार किया। जिसमें नरेश बरिया, दयाराम बरिया, अमृतलाल, रोहित बरिया, जलधर बरिया संतोष शामिल थे। बरमकेला गोमर्डा अभ्यारण प्रभारी सुरेंद्र अजय के द्वारा शिकारियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब हो कि पूर्व में भी सुरेंद्र अजय व टीम के द्वारा बड़ी कार्यवाही शिकारियों पर की गई है। इनकी टीम के द्वारा जंगल में मॉनीटिरिंग निरंतर की जा रही है, जिसके कारण शिकारियो के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button