जिला अध्यक्ष तारा देवांगन ने ब्लॉक एवं संगठन जिलाध्यक्षों की ली बैठक

वोट चोर गद्दी छोड़ तहत 25 हजार से अधिक हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य
विधायक द्वय उत्तरी जांगड़े कविता लहरे व वरिष्ठ जन की रही उपस्थिति
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय प्रतापगंज सारंगढ़ में ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक ली। उक्त बैठक में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़ विशेष रूप से शामिल हुई। जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने बैठक के शुभारंभ पर विधायकगण जिला अध्यक्ष , प्रदेश प्रतिनिधि, ब्लॉक व संगठन जिला अध्यक्षों का अभिवादन करते हुए बैठक के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जहां आगामी 10 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता जी के आगमन और उनके द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाई जाने, सभी पोलिंग बूथ में बीएलओ एवं प्रतिनिधि नियुक्त करने, सड़कों की खस्ता हाल एवं विद्युत मंडल की लचर व्यवस्था को देखकर विद्युत कार्यालय में तालाबंदी करने तथा आगामी 13 सितंबर को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के आयोजन संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। बरमकेला के ग्राम खोरी गांव में 10 अक्टूबर को हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने पर सर्वसम्मति बनी, जहां ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, तिलक नायक पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव, गोपाल बाघे जिला प्रवक्ता, किशोर पटेल पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को उक्त कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया साथ ही सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को अपने ब्लॉक में 5000 हस्ताक्षर अभियान अनिवार्य रूप से करने और उसे तत्काल जमा करने पर सहमति बनी। उक्त अवसर पर विधायक उत्तरी जांगडे ने कार्यक्रमों में अपनी सहमति बताते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को उक्त कार्य में सहयोग देने और इसे हमेशा की तरह पूरी निष्ठा से पूर्ण करने की बात कही। जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने विधायक गण वरिष्ठ कांग्रेस जन समस्त ब्लॉक अध्यक्ष समस्त संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला अध्यक्ष मंडल के नामित अध्यक्ष पदाधिकारी का अभिवादन करते हुए कहा कि यह कार्य पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य के साथ-साथ आम जनता तक वोट चोरी के खेल को उजागर करने की अहम कड़ी है। हर कार्यकर्ता अपने वार्ड अपने बूथ में इस फॉर्म को भरवा कर जमा करें। आप सभी ब्लॉक अध्यक्ष संगठन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गण और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी गण आगामी कार्यक्रमों के लिए आप सभी का मार्गदर्शन इसी तरह की उपस्थिति संगठन को मजबूती प्रदान करती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों विधायक गण प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि जिला ब्लाक के अध्यक्ष गण मंडल के नामित पदाधिकारी कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक गण श्रीमती उत्तरी जांगड़े, श्रीमती कविता लहरे, प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, गणपत जांगड़े, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, श्रीमती मंजू लता आनंद महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, जिला सेवादल अध्यक्ष इंदु पैौडवार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, पवन अग्रवाल, ताराचंद पटेल, उग्रसेन साहू, विष्णु चंद्र, राधे जायसवाल कार्य अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक शाहजहां खान, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मितेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अनु जाति डॉ दिलीप अन्नत, पुष्पराज बरिहा जिलाध्यक्ष अनु जनजाति विभाग, तिलक नायक प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, डॉ गोपाल बाघे जिला प्रवक्ता, किशोर पटेल पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, गुड्डू खान भीष्म साहू, विजय विक्की पटेल जनपद सभापति, राकेश पटेल, मुन्ना पटेल, सागर नेताम, रमेश, शंकर चौहान, तारकेश्वर टांडेल, मनोरंजन भोई, भरत पंडा, गुरुदेव प्रधान, हेमंत चंद्रा आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।




