CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

भरोसे की सरकार पर बिलाईगढ़ के जनता को “राय” का भरोसा

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

भरोसे की सरकार और बिलाईगढ़ में चन्द्रदेव राय जी द्वारा किये गये विकास को लेकर सरसीवां से भटगांव तक निकाली भरोसे की पद यात्रा

कांग्रेस की सरकार बनेगी और आपके राय का भरोसा बरकरार रहेगा – चंद्रदेव राय

भरोसे का पदयात्रा में 5 हजार से अधिक लोग जोश खरोस के साथ शामिल हुए……

बुजुर्गों और महिलाओं ने राय पर जताया भरोसा तो दिया आशीर्वाद

बिलाईगढ़ न्यूज़/ बिलाईगढ़ विधान सभा में संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने ग्राम जैतपुर से जैतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर भरोसे की सरकार रूपी विकास रुपी भरोसे की पदयात्रा सैकड़ो कार्यकर्ताओं और जन समूह के साथ संपन्न की। उक्त जन समूह में खास बात यह रही कि सरसीवा से भटगांव के बीच पदयात्रा में पूरे समय हजारों लोगों का हुजूम पूरे उत्साह के साथ शुरू से अंत तक बना रहा और युवाओं के साथ महिलाओं की भागीदारी अंत तक रही।

बिलाईगढ़ के जनता का साथ और विश्वास बता रहा है की जनता का भूपेश बघेल पर भरोसा, जनता को सरकार पर भरोसा,
जनता को बिलाईगढ़ में हुई विकास पर भरोसा, जनता को बिलाईगढ़ के बेटा राय पर भरोसा,
अब की बार 75 पार का भरोसा,
फिर से बिलाईगढ़ में कांग्रेस के विधायक व छग में कांग्रेस की सरकार बनाने का भरोसा है।

आज हजारों की संख्या में भरोसे की पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता का आशीर्वाद मिला, बिलाईगढ़ विधानसभा में पूर्व कार्यकाल से बेहतर इस कार्यकाल में विकास कार्य हुए हैं बिलाईगढ़ विधान सभा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी ने कहा कि आप पदयात्रा सरसिवा भटगांव बिलाईगढ़ पूरे विधानसभा के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच रखना और विकास के प्रति जनता के समर्थन मिलने के उद्देश्य से रखा गया है। पदयात्रा में युवा साथियों के साथ माता बहनों और महिलाओं की बड़ी उपस्थिति में पदयात्रा को सफल बनाई। बिलाईगढ़ विधानसभा की जनता अपने इस बेटे को क्षेत्र के विकास कार्यों को देखते हुए भूपेश सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए अपना समर्थन रूपी आशीर्वाद दे रही है यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आप सब का आशीर्वाद सहयोग के लिए मैं हमेशा बिलाईगढ़ की जनता और सभी कार्यकर्ताओं के साथ हूं और निस्वार्थ रूप से निरंतर सेवा कार्य में लगा रहूंगा। इस पदयात्रा में शामिल हुए आप सभी जन को और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का आभार शुक्रिया धन्यवाद |

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button