सारंगढ़ बिलाईगढ़

“भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को सारंगढ़ जिला कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि”

राजीव जी के संचार क्रांति, 18 वर्ष में मताधिकार और सशक्त पंचायती राज के विचारों को याद कर कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के दिशा-निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में सारंगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्व. राजीव गांधी जी की जयंती गरिमामयीं वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सारंगढ़ ब्लॉक, नगर एवं कोसीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव जी के देश के प्रति अमूल्य योगदान और उनके महान विचारों को स्मरण किया।

“मेरा हर कतरा देश के काम आए…” – राजीव जी के राष्ट्रप्रेमी विचार
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने देश में संचार क्रांति की नींव रखी, युवाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाया और सत्ता का विकेंद्रीकरण कर ‘सशक्त पंचायती राज’ का सपना साकार किया। वे 21वीं सदी के विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा थे। राजीव जी के विचार—”यदि मेरे लहू का एक-एक कतरा भी देश के काम आए, तो मैं अपने आपको धन्य मानूँगा”—आज भी हर युवा और देशवासी के लिए राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: किया गया वृक्षारोपण –
राजीव जी को सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधरोपण (वृक्षारोपण) किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:-
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे, जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक, प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद, जिला महामंत्री राधे जायसवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता गोपाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष गण (राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास), मंडल प्रभारी शंकर चौहान, शहर मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्र, पार्षद प्रतिनिधि शंकर चंद्र, राकेश जाटवर, रामेश्वर चंद्र सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button