CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

रायगढ़ लोक सभा चुनाव को लेकर डॉ मेनका सिंह और राधे श्याम राठीया पहुंचे जनता के बीच

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

5 साल तक भाजपा की पूर्व सांसद का अता पता नहीं जनता के बीच बन रहा बड़ा मुद्दा

क्या सारंगढ़ महल परिवार हटा पाएगा 26 साल का ग्रहण

सड़क स्वास्थ्य और रेल सुविधा से लंबे अरसे से वंचित है क्षेत्र की जनता जो होगी प्रथम प्राथमिकता – डॉ मेनका सिंह

मोदी सरकार की विकास और जनता की सुविधा होगी प्रथम प्राथमिकता – राधेश्याम राठिया

सारंगढ़ रायगढ़ के बाद पत्थलगांव पहुंची डॉ मेनका सिंह

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ रायगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। भाजपा के लिए इस लोकसभा सीट में सीएम विष्णु देव साय व कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर यह सीट कांग्रेस और राज परिवार के लिए प्राणवायु भी साबित हो सकता है क्योंकि कांग्रेस की जीत पर 26 वर्षों का ग्रहण हटने और राज परिवार की राजनीतिक विरासत को संजोने का अहम समय माना जा रहा है।

जनता के बीच क्या है चर्चाएं – वैसे तो राजनीति में चर्चाओं का बाजार हमेशा गर्म रहता है और जब चुनाव सर पर हो तो पुराने वादे और पुराने नेताओं के चेहरे और उनके कार्यों को आम जनता आकलन जरूर करती है। देखा जाए तो विगत 26 वर्षों से इस सीट पर अगर जोगी कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो भाजपा का कब्जा रहा है जिसने विष्णु देव साय व गोमती साय को अवसर दिया, विष्णु देव साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री तक के पद तक पहुंचे लेकिन क्षेत्र में सड़क रेल लाइन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा के सांसद हमेशा घीरे हुए नजर आए और इन 26 वर्षों में जनता को भाजपा ने केवल आश्वासित किया। वर्तमान में पूर्व सांसद को लेकर कई विधानसभा क्षेत्र में उनकी उपस्थिति और सक्रियता को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं ? जिसका सामना वर्तमान प्रत्याशी को करना पड़ रहा है, जो भाजपा के लिए बड़ा सिर दर्द बनता जा रहा है। इन 5 वर्षों में सिंगल इंजन डबल इंजन सब प्रकार की सरकार आई मगर सड़क स्वास्थ्य और रेल सुविधा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया।

रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठीया प्रचार को लेकर खूब पसीना बहा रहे हैं। सारंगढ़ रायगढ़ खरसिया के बाद अब वह जशपुर दौर में है, जहां भाजपा नेताओं के साथ जनता के बीच पहुंचकर मोदी जी के विकास मॉडल पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी ओर सारंगढ़ राज परिवार से पूर्व सांसद रही राजा पुष्पा देवी सिंह की बहन डॉक्टर मेनका देवी सिंह ने कांग्रेस की ओर से बतौर प्रत्याशी मोर्चा संभाला है, जो रायगढ़ चक्रपथ रायगढ़ स्टेडियम बरमकेला किनकारी डेम धर्मजगड़ बैडमिंटन स्टेडियम रायगढ़ गोगा राइस मिल पुल जैसे कई विकास कार्यों के साथ अपने राज परिवार की राजनीति में निरंतर उपस्थित, स्वच्छ, शिक्षित, शालीन और पारदर्शी राजनीति के साथ लंबे अरसे से रायगढ़ और जशपुर जिला में रेल, सड़क व स्वास्थ्य सुविधा को लेकर आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। डॉ मेनका देवी सिंह ने पत्थलगांव पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की बैठक की और बाजार परिसर पहुंचकर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी उनसे चर्चा की। पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक गण के साथ कांग्रेस नेताओं ने प्रचार का मोर्चा संभाला है तो वहीं पत्थलगांव में बच्चों के साथ दुष्कर्म का मामला, जर्जर सड़के, स्वास्थ्य सुविधा का घुटता दम जैसे विषयों पर निरंतर प्रश्न कर एक कुशल नेत्री के रूप में जनता के बीच पहुंच रही है।

भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव एक प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव है मगर जनता का मूड इस बार क्या कहता है यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button