CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का काम हम लोग कर रहे हैं – भूपेश बघेल

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”


मंच पर मंत्री अमरजीत भगत प्रेमसाय सिंह टेकाम उमेश पटेल राम सुंदर दास सुरेंद्र शर्मा आसीन रहे,

विधायक गण लालजीत सिंह राठिया, प्रकाश नायक, चक्रधर सिदार, उत्तरी जांगड़े, रामकुमार यादव, निराकार पटेल, जानकी काटजू, विभाष सिंह व जिलाध्यक्ष रहे मंच पर

जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिथियों का किया अभिवादन

रायगढ़ न्यूज/ रामलीला मैदान में 1 से 3 जून तक आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पूजा अर्चना वंदना के साथ राजकीय गीत वंदन के साथ अपने संबोधन में मुखमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमारे गांव-गांव में भी रामकथा के दल बने हैं। राम सबके हैं, निषादराज के हैं शबरी के हैं। सब उनमें आत्मीयता महसूस करते हैं। दूसरे राज्यों पूरी जगन्नाथ मंदिर, महाराष्ट्र शिर्डी साईं, गुजरात सोमनाथ मंदिर, देवघर झारखंड, पंजाब अमृतसर गोल्डन टेंपल कर्नाटक केरल आदि कई राज्यों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में वहां के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर हमने तीर्थ स्थलों के लिए 2 एकड़ जमीन मांगी है, ताकि हमारे भक्त वहां जाएं तो उन्हें सुविधा मिले।
उन्होने कहा की सब्बो झन ला राम राम अउ जय सियाराम मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महोत्सव का नाम भले ही राष्ट्रीय रामायण महोत्सव दिया है लेकिन यहां विदेशों के दल भी हैं। रायगढ़ संस्कारधानी है। यहां शैलचित्र भी मिले हैं। यह मानव संस्कृति के इतिहास को अपने भीतर बसाए हुए है।हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या और शबरी माता का प्रदेश है। यहां सदियों से निवास कर रहे आदिवासियों वन वासियों का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि तीन साल से हम लोग राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके घोटुल, देवगुड़ी को संरक्षित कर रहे हैं।राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन पहली बार शासकीय रूप से किया जा रहा है। जैसा कि राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव किया गया है।भगवान राम साकार भी है और निराकार भी। राम को मानने वाले उन्हें दोनों स्वरूप में मानने वाले हैं।हमारा प्रयास हमारी संस्कृति, हमारे खानपान, हमारे तीज-त्यौहारों को आगे बढ़ाने का है। मैंने देखा कि रामनामी सम्प्रदाय के भाईयों ने मार्चपास्ट किया। जो कबीर का रास्ता है। रामनामी का रास्ता है। वो निराकार का रास्ता है। सबके अपने – अपने राम हैं।

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास ने कहा कि आज गौ माता की सेवा के लिए प्रदेशभर में गौठान चल रहे हैं। संस्कृति और परंपरा के संरक्षण संवर्द्धन के लिए काम हो रहा है। मंत्र उच्चारण और लोगों के साथ उन्होंने भूपेश बघेल की योजनाओं और राम राज की जानकारी दी।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आदरणीय मुख्यमंत्री जी की पहल से हो रहा है, यह अभूतपूर्व है। रायगढ़ के इतिहास में एक और पन्ना सुनहरे अक्षरों में आयोजनों को लेकर लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री जी राम वन गमन पथ का विकास कर रहे हैं, गौ माता की सेवा कर रहे हैं। गौठानो के माध्यम से रोजगार मुहैया करा रहे हैं। इन सबके साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए जन जन तक उसे पहुंचाने और आज की पीढ़ी को उससे परिचित कराने का कार्य उन्होंने किया है। संपूर्ण रायगढ़ वासियों की ओर से प्रदेश स्तर के ऐसे वृहद कार्यक्रम की अगुवाई की जिम्मेदारी देने वाले हम सब के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बहुत-बहुत आभार।

पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय ने सुंदर संस्कृत श्लोक से की शुरुआत। इस समय जो सरकार चल रही है। वो गरीबों के लिए कार्य कर रही है। आम जनता के लिए कार्य कर रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने सम्बोधन की शुरुआत श्लोक “श्री गुरु चरण रोज रजः के साथ की और कहां केवल जय श्री राम गौ माता की जय बोलने से काम नहीं चलेगा उस दिशा में सकारात्मक पहल होनी चाहिए उन संस्कृतियों और पशुधन से जुड़े कार्य भी होने चाहिए। बोल देने और उसे आत्मसात करने में बहुत अंतर होता है भूपेश बघेल जी ने हमारी संस्कृति हमारी परंपरा वह सही पहचान दी है। आज रायगढ़ के लिए या गौरवशाली ऐतिहासिक पल है।

संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हम भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में अपनी संस्कृति परंपरा को संजोने और जन-जन तक उसे पहुंचाने में कार्य कर रहे हैं। विभिन्न प्रदेशों और देशों से आए रामायण के प्रस्तुति कारों के द्वारा एक अलग ही कला रायगढ़ की कला धानी में बीखरेगी और जिसे ऐतिहासिक रूप से स्मरण किया जाता रहेगा।

श्री बघेल ने मंच के प्रवेश द्वार में इस महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागी और श्रोता तथा मेहमानों, आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों मीडिया का स्वागत किया ।

इंडोनेशिया से आया दल मार्चपास्ट किया माधव कंदली असमिया रामायण के लेखक हैं, जिस तरह कृतिवास ने बंगला में अद्भुत रामायण रचा, उसी तरह असमिया रामायण भी असम में लोक परंपरा में गहराई से बसा है। 21 सदस्यीय दल असम से आया है।रामनामी समुदाय का मुख्य मंच के सामने पारंपरिक वेशभूषा में मार्च पास्ट।गोआ से छत्तीसगढ़ आए कलाकार दल ने भी मार्च पास्ट में लिया हिस्सा। झारखंड से आए 25 सदस्यीय दल ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा में मार्च पास्ट किया। उन्होंने विशेष तरह के मुखौटे भी पहने हैं।

विधायक प्रकाश नायक ने जताया आभार विधायक प्रकाश नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कला धानी रायगढ़ वासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि आज हमें इस तरह का आयोजन रामलीला मैदान में संपन्न हो रहा है, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी ने यह शुभ अवसर हमें दिया है रायगढ़ के इतिहास में यह आयोजन ऐतिहासिक हो गया है इस मंच के माध्यम से यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सीटे काम संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल श्री राम सुंदर दास जी समस्त विधायक साथी जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर समस्त मंचासीन सामने बैठे जनप्रतिनिधि संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विभिन्न राज्यों और देशों से आए प्रतिभागी जिला कलेक्टर जिला पुलिस कप्तान समस्त अधिकारी कर्मचारी मीडिया के सभी साथी गणमान्य जन और संपूर्ण जिले वासी सभी का हृदय से इस शुभारंभ और सफल आयोजन के उपस्थिति सहयोग हेतु आभार व्यक्त करता हूं।

सारंगढ़ से इनकी रही उपस्थिति – रायगढ़ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस पदाधिकारी और गणमान्य जन के साथ नवीन जिला सारंगढ़ से विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा आयोग सदस्य, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस महामंत्री द्वय गोल्डी नायक संपादक, विष्णु चंद्रा,जिप सभापति द्वय श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज, श्रीमती तुलसी विजय बसंत, जिला पंचायत सदस्यगण श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती सीता चिंता पटेल, श्रीमती बैजंती नंदू लहरें, कैलाश शक्राकीत नायक, श्रीमती मंजू आनंद प्रदेश महिला अध्यक्ष सेवादल, श्रीमती मंजू मालाकार अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती सरिता गोपाल पार्षद सरिता मल्होत्रा पूर्व ऐल्डरमैन, ताराचंद पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, राकेश पटेल जेल सम दर्शक, जगदीश अजगल्ले जिलाध्यक्ष मजदूर संघ, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय विक्की पटेल वसीम मोहम्मद जिला महासचिव गण प्रकाश तिवारी विनोद भारद्वाज राकेश जाटवर राम सिंह ठाकुर राजेंद्र बारे रमेश खूंटे सागर दीवान अरुण निषाद शैलेंद्र साहू योगेश मनहर महेश नायक वेकेशन चौहान बंटी साहू

रायगढ़ जिले से दिलीप पांडे बीज निगम सदस्य, नागेंद्र नेगी कृषक कल्याण परिषद सदस्य, जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला जयंत ठेठवार सुदर्शन पटेल सलीम नियांरिया शाखा यादव दीपक पांडे राजेंद्र पांडे जेठूराम मनहर शाखा यादव विभाष सिंह ठाकुर विद्यावती सिदार सुरेंद्र सिदार गुलापी राठिया अनिल अग्रवाल दयाराम धुर्वे संजय देवांगन मनदीप सिंह कोमल बिहारी पटेल मुकुंद मुरारी पटनायक, आकाश मिश्रा, दीपक अग्रवाल, विक्की आहूजा, नारायण गोरे, संतोष बहीदर सत्यप्रकाश शर्मा, विकास ठेठवार, वसीम खान, रिंकू केसरी, राकेश पांडे, योगेश चौहान, आशीष जायसवाल रानी चौहान, बरखा सिंह, आशीष यादव आरिफ हुसैन, लक्ष्मी, कालिया स्वर्णकार, प्रवीण शराफ आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button