श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष पद पर गोल्डी नायक की पुनः ताजपोसी

ब्लॉक अध्यक्ष पद में गोपेश रंजन द्विवेदी सारंगढ़, सहदेव सिदार बिलाईगढ़, अश्वनी साहू बरमकेला हुए मनोनीत
धर्मेंद्र साहू भटगांव, राहुल पांडेय सरसीवा, गोपाल साहू को बिलाईगढ़ तहसील अध्यक्ष की कमान
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने दी शुभकामनाएं

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश इकाई ने जिला अध्यक्ष पद पर एक बार पुनः गोल्डी नायक पर विश्वास जताया है इसके पूर्व लगभग 2 वर्ष के कार्यकाल में गोल्डी नायक ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए पत्रकार साथियों के सहयोग से निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य किया पत्रकार हितों में कार्य किया समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहे वहीं संघ और संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनके कार्यों को देखते हुए एक बार पुनः जिला अध्यक्ष की अहम जवाबदारी उन्हें सौंपी गई है। वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी की अगवाई में बैठक आहुतकर सर्व समिति से उनके नाम पर विचार किया गया वहीं भटगांव पत्रकार भवन में जिले भर के पत्रकारों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला ब्लाक और तहसील अध्यक्षों की घोषणा की गई।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लंबे समय से श्रमजीवीं पत्रकार संघ पत्रकार हित में कार्य निरंतर कर्ता आ रहा है इसमें सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की अहम जवाबदारी अधिवक्ता गोपेश रंजन द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार को सौंपी गई है।
वही बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की जवाबदारी सहदेव सिदार तथा बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष की जवाबदारी अश्वनी साहू युवा पत्रकार को सौंप गई है। तहसील अध्यक्षों में बिलाईगढ़ में गोपाल साहू भटगांव में धर्मेंद्र साहू और सरसीवा में राहुल पांडेय को अहम जवाबदारी दी गई है। जल्द ही जिला स्तर में वृक्षारोपण कार्यक्रम और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर जिले भर में कलेक्टर एवं सभी ब्लॉकों में ज्ञापन सोपा गया आगामी समय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का प्रस्ताव किया गया। बैठक में अंत में सरसीवा भटगांव और बिलाईगढ़ से नए पत्रकार साथियों को भी नवीन सदस्यता दिलाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भटगांव में आयोजित संघ की बैठक में सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी ने कहा कि सभी मनोनीत हमारे जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्षों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारे वरिष्ठ पत्रकार साथियों और जिले भर में शताधिक संघ के पदाधिकारी जो सरिया बरमकेला कोसीर सारंगढ़ में कार्यरत है उन्हें भी बहुत जल्द आपसी बैठक करके सर्वसम्मति से संरक्षक, जिला कार्यकारिणी और ब्लाक कार्यकारिणी अहम जवाबदारी सौंपी जाएगी।
पत्रकार सदन भटगांव में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राजमणि केसरवानी गोल्डी नायक गोपेश रंजन द्विवेदी कैज़ार जी, भारत भूषण साहू, बिलाईगढ़ से गोपाल साहू, करण साहू, सतीश रात्रे, दिनेश शर्मा, हितेश जायसवाल, देवेन्द्र केवट, राजकुमार सोनी, प्रभाकर कर्ष, भटगांव सरसीवा से धर्मेंद्र साहू, योगेश केशरवानी, के पी पटेल, री नारायण ठाकुर, सहदेव सिदार, बसंत सोनी, सुरेश रघु, रामदुलार साहू, गनपत बंजारे, उमाशंकर धीवर, राहुल पांडेय, प्रकाश दीवान, रमेश मनहर आदि पत्रकार साथी शामिल रहे।




