स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच सम्पन्न

अंततः 3 वर्ष बाद नागरिक एकादश ने जिला प्रशासन को हराकर बड़ी जीत दर्ज की
यह महज क्रिकेट मैच नहीं बल्कि आम जनता पत्रकार अधिवक्ता चेंबर के बीच सौहाद्रता का संदेश है – श्रीमती पद्मिनी भोई साहू कलेक्टर
6 विकेट लेकर एक बार पुनः मैन ऑफ़ द मैच व बेस्ट बॉलर रहे गोल्डी नायक
अखिलेश मिश्रा बेस्ट बैट्समैन, कृषि विभाग से बेस्ट कीपर दीपक बंजारे, अधिवक्ता हरिनाथ खूंटे प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार नागेश्वर सिदार रहे बेस्ट फील्डर
हार और जीत दो पहलू है 26 जनवरी में अभ्यास के बाद बड़ी जीत दर्ज करेंगे – कप्तान ऋषिकेश तिवारी जिपं सीईओ
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासन द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। सद्भावना मैच में जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भाई साहू ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया और पूरे मैच तक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रभारी व डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल खेल अधिकारी कौशल ठेठवार और जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित ग्रुप फन एक्टिविटीज का आयोजन भी मनोरंजन से भरपूर और सफल रहा। जिला प्रशासन से कलेक्टर पद्मिनी भई साहू ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
3 वर्ष बाद नागरिक एकादश ने की जीत दर्ज –
जिला प्रशासन नागरिक एकादश की ओर से जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी कप्तान एवं नागरिक एकादश की ओर से गोल्डी नायक संपादक कप्तान ने टॉस की, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा जी ने टॉस कराई, जहां अधिकारी एकादश ने टॉस जीता और बैटिंग करने का निर्णय लिया, मैच के मुख्य निर्णायक आयोजक कौशल ठेठवार खेल अधिकारी, अंपायर रमीज रजा खेल शिक्षक और राजाराम उरांव खेल प्रशिक्षक, स्कोरर विमल अजगले आ जा हॉस्टल विभाग तो उद्भोषक आर बी तिवारी वेटनरी विभाग रहे।
अधिकारी एकादश से एएसपी धीरेंद्र पटेल डिप्टी कलेक्टर, उमेश साहू एसडीएम टीम मैनेजर, कप्तान ऋषिकेश तिवारी सीईओ जिप, विजय राणा डिप्टी कलेक्टर, बजरंग पैंकरा खनिज अधिकारी , गणेश राम कुर्रे खाद्य अधिकारी, कामेश कश्यप सहकरिता जिला अधिकारी, विनय तिवारी समाज कल्याण विभाग, अखिलेश श्रीवास्तव कृषि विभाग, दीपक बंजारे स्टेट प्लेयर कृषि विभाग, प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार, नागेश्वर सिदार स्टेट प्लेयर तहसील शाखा, जितेंद्र चंद्र आर आई पुलिस विभाग, जितेश गुप्ता पुलिस विभाग, अतुल सिंह चंदेल पुलिस विभाग आरक्षक खिलाड़ी रहे।
नागरिक एकादश से पत्रकार अब्बास अली, गोपेश द्विवेदी टीम मैनेजर, कप्तान गोल्डी नायक संपादक, भोगेंद्र मनहर अधिवक्ता उप कप्तान, अश्विनी चंद्र अधिवक्ता कीपर, हरिनाथ खूंटे अधिवक्ता, मनोज जायसवाल जनप्रतिनिधि व पत्रकार, कमल चौहान पत्रकार, संतोष चौहान पत्रकार, राजा खान पत्रकार, व्यापारी मुकेश, प्रकाश अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा, जगन्नाथ जी आदि खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अधिकारी एकादश ने 6 ओवर में 54 रनों का लक्ष्य रखा, जहां प्रारंभिक ओवर में ही गेंदबाज गोल्डी नायक ने 2 विकेट लेकर अधिकारी एकादश की टीम को दबाव में डाल दिया, और अपने दूसरे ओवर में तीन विकेट लेकर अधिकारी एकादश को बैक फुट में धकेल दिया। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी पुलिस विभाग से विकेश गुप्ता और अतुल चंदेल ने घातक बल्लेबाजी की पूर्व मैच में बेस्ट बल्लेबाज रहे नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल नागेश्वर सिदार खाता ही नहीं खोल पाए प्रारंभिक ओवर में गोल्डी नायक ने इनका विकेट लेकर अधिकारियों की टीम को बांध कर रख दिया। पूरे मैच में कीपिंग करते हुए गोल्डी नायक की आकर्षक स्टंपिंग ने विपक्षियों पर गहरा दबाव बनाया। नागरिक एकादश में लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत दर्ज की जहां अखिलेश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कृषि विभाग के दीपक बंजारे को बेस्ट कीपर, हरिनाथ खूंटे प्रकाश पटेल और नागेश्वर सिदार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।
फन एंड गेम का प्रथम व सफल आयोजन – आजादी के पर्व जिला प्रशासन द्वारा फन एंड गेम का सद्भावना पूर्वक आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों पत्रकारों के बीच कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें खुद जिला कलेक्टर और तमाम अधिकारियों ने हिस्सा लिया जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी अंततः 50 प्रतिभागियों में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने अंतिम समय में जीत दर्ज कर प्रथम स्थान तथा नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वही रस्साकशी की टीम में एक और जिला प्रशासन की महिला टीम और एक और पुलिस विभाग की महिला टीम ने जमकर मेहनत की जहां दोनों ही टीम एक एक से बराबर रही। उक्त आयोजन ने खेल मैदान में सौहार्द्रता और सद्भावना का बड़ा उदाहरण पेश किया, जिसकी आम जनता उपस्थित गण ने भूरी भूरी प्रशंसा की और जिला कलेक्टर को ऐसे आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए दोनों टीम को शुभकामनाएं दी और कहा की स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस जैसे पर्व में सद्भावना क्रिकेट मैच व फन एंड गेम का आयोजन महज खेल स्पर्धा नहीं है, यह हमारे समाज आम जनता खिलाड़ियों पत्रकारों अधिवक्ता चैंबर जैसे हर वर्गों को आपस में सद्भावना और सौहाद्र वातावरण स्थापित करने का संदेश देता है। प्रशासन और समाज के बीच में यह एक सौहाद्र वातावरण स्थापित करने के लिए सेतु का काम करता है और खासकर जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी जो शारीरिक रूप के साथ – साथ दिमागी रूप से भी थके रहते हैं इस तरह के सद्भावना पूर्ण आयोजन में शरीक होकर वह भी रिलैक्स होते हैं जो दबाव मन मस्तिष्क में बना रहता है वह दूर होता है। विभिन्न संस्था संगठन सामाजिक संगठन और नागरिक एकादश में जैसे पत्रकार अधिवक्ता व्यापारी खिलाड़ी हर वर्ग से मिलने का अवसर मिलता है परिचय होता है और मुझे तो अच्छी बात आज यह लगी की बहुत से अधिकारी अपने परिवार के साथ आए हैं एक पारिवारिक वातावरण भी यहां देखने को मिल रहा है यह इस जिले के लिए खास बात है। तीन वर्ष से नागरिक एकादश अंतिम गेंद पर मैच हारते आ रही थी इस बार उन्होंने जीता है अगली बार जिला प्रशासन की टीम अच्छा अभ्यास करें कड़ी मेहनत करें दोनों टीमों को और जितने भी लोग मेहनत किए सभी खिलाड़ियों को आयोजकों को मेरी ओर से शुभकामनाएं है।
जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी कप्तान ने कहा यह आयोजन लंबे वर्षों से होता रहा है जहां अधिकारी एकादशी और नागरिक एक आदर्श के मध्य कांटे की टक्कर देखने को मिलती आई है विगत दो-तीन वर्षों से फैसला अंतिम गेंद पर ही हुआ है। पूर्ण सत्र अधिकारी एकादश को एक दिन में तीन रनों की आवश्यकता थी, जिसे छक्का मार कर नायाब तहसीलदार प्रकाश पटेल ने जीत दर्ज कराई थी। आने वाले 26 जनवरी को पूरे अभ्यास के साथ जिला प्रशासन की टीम उतरेगी और जीत का परचम लहराएगी अच्छे खेल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू जी आयोजक वर्षा बंसल जी, शिक्षा शर्मा जी, कौशल जी सभी का आभार की इतनी व्यस्ततम कामकाज और स्ट्रेस के दौर में ऐसा आयोजन मन और मस्तिष्क को रिलेक्स करता है मजबूत बनाता है और घर में जाकर बताते कि आज हमने क्रिकेट खेला है अच्छा लगता है। बीच-बीच में ऐसे आयोजन होने चाहिए और सभी सहयोगियों आयोजकों खिलाड़ियों अधिकारियों पत्रकार अधिवक्ता व्यापारी साथियों को आभार।
उक्त अवसर पर मंच पर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जिला कलेक्टर, धीरेंद्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उमेश साहू एसडीएम पूरे समय आसीन रहे।
कार्यक्रम में श्री लोकेश्वर पटेल प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, जे आर डहरिया जिला शिक्षा अधिकारी, बद्री सुखदेवे आदिम जाति कल्याण विभाग जिला अधिकारी, श्री कश्यप जी पीएचई ई, एस एन सिन्हा तहसीलदार, तहसीलदार आयुष तिवारी, राधेश्याम नायक सीईओ जप, विद्यानंद पटेल खाद्य निरीक्षक, आनंद वर्मा आबकारी विभाग, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, ममता साहू पीटीआई, सुरेंद्र पैंकरा पीटीआई और सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।




