मां वैष्णवी संगीत विद्यालय के छात्र छात्रा को छत्तीसगढ़ शासन ने छात्रवृत्ति प्रदान की

सारंगढ़ -नया रायपुर मंत्रालय महानदी भवन छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के परम सम्माननीय सांस्कृतिक मंत्री महोदय श्रीमान राजेश अग्रवाल जी एवं सम्माननीय सचिव महोदय जी तथा हमारे सारंगढ़ क्षेत्र के पूर्व कलेक्टर महोदय श्रीमान डॉ संजय कन्नौजे जी, एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रसिद्ध नायिका मोना सेन जी,तथा लोक संगीत के प्रसिद्ध गायिका कंचन जोशी जी ,इन सभी अधिकारियों के कर कमलों से मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय की छात्रा कुमारी झरना वैष्णव जो की कथक नृत्य में विशारद की छात्रा है। जिन्होंने कथक नृत्य में कई एक मंच प्रदर्शन किए। तथा विद्यालय के ही छात्र जसपाल रत्नाकर जो की सीनियर डिप्लोमा की तैयारी कर रहे हैं जिन्होंने कई एक शास्त्रीय गायन में मंच प्रदर्शन किया ।इन दोनों छात्र-छात्रा को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान किये है। हमारे छत्तीसगढ़ केअन्य जिलों से आए हुए,छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति प्रदान किए
मैं मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य छत्तीसगढ़ शासन एवं समस्त कलाकारों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने विद्यालय के छात्रों को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के गायन, तबला, सितार ,वायलिन ,एवं कथक नृत्य के छात्र-छात्राओं को अपील करता हूं कि वह भी लगन से संगीत की शिक्षा ग्रहण करें एवं सारंगढ़ जिले का नाम रोशन करें।





