
एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे DRG के जवान, प्रेशर IED पर पैर लगने से धमाका
IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में DRG का एक जवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया है। ब्लास्ट से जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। साथियों ने मौके पर ही घायल का प्राथमिक इलाज किया, फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का ह
जानकारी के मुताबिक, चिंतलनार इलाके के रायगुड़ा में हाल ही में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया गया है। आज 24 नवंबर की सुबह कैंप से DRG के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। वहीं 11 से 12 बजे के बीच सर्चिंग के दौरान एक जवान पोड़ियाम विनोद का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ।
यहीं पर लगी थी IED।
घायल जवान का इलाज जारी
इस ब्लास्ट में जवान के पैर में गंभीर चोट आई। हालांकि, बाकी जवान सुरक्षित हैं। वहीं मौके पर मौजूद साथी जवानों ने घायल को पहले कैंप पहुंचाया। फिर वहां से जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी।
जवान का जूता।
10 माओवादियों को किया ढेर
2 दिन पहले सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 महिला समेत कुल 10 माओवादियों को ढेर किया था। सभी की शिनाख्त की जा चुकी है। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था।