वन विभाग के अधिकारी भूले प्रोटोकॉल, लोकार्पण में विधायक जप अध्यक्ष को सूचना नहीं

आखिर अधिकारी है कि मानते ही नहीं, नेताओं की चापलूसी करना बंद करे
सारंगढ़ न्यूज़/ राज्य स्थापना दिवस के ठीक पहले सारंगढ़ वन विभाग के अधिकारियों द्वारा गोमर्डा अभ्यारण में जंगल सफारी व ऑनलाइन वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम में ना तो क्षेत्रीय विधायक को और ना ही जप अध्यक्ष व वन विभाग सभापति को सूचना आमंत्रण दी गई। जिले के कई विभागीय अधिकारी चंद नेताओं की चापलूसी में इतने मद मस्त है कि उन्हें प्रोटोकॉल और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के जानबूझकर अपमान करने का मानो लाइसेंस मिल गया है। जिले में लोकार्पण और उद्घाटन जैसे कई समारोह को लेकर कई विभाग के अधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अपमान और प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं जिला प्रशासन को बार-बार संज्ञान में लाने के बाद भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समक्ष व्यक्ति विशेष को महत्व देने की परंपरा को बढ़ावा देना कई अधिकारियों ने फैशन बना लिया है आने वाले समय में कई संगठन मीडिया और सामाजिक संस्था ऐसी दुर्भावनाओं का सामूहिक रूप से विरोध दर्ज करेंगी। उक्त विश्व में जब वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा करनी चाहिए तो उन्होंने फोन तक उठना लाजमी नहीं समझा अधिकारियों के हौसले इतने बुलंद है कि जिले में नाथ उनसे कोई विकास कार्य सरक रहा है और ना ही जिले के जनप्रतिनिधियों सामाजिक संस्थाओं मीडिया या संगठन प्रमुखों को वे महत्व तक नहीं दे रहे हैं। क्या जिला प्रशासन के आल्हा अधिकारी विभाग के स्क्रिप्ट पर संज्ञान लेंगे क्या परंपरा बरकरार रहेगी?




