सारंगढ़ की पूर्व विधायक केराबाई मनहर का संगठन में बढ़ा कद

प्रदेश कार्यसमिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी
सारंगढ़ न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा हाल ही में घोषित नई नियुक्तियों में सारंगढ़ की पूर्व विधायक एवं क्षेत्र की सक्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती केराबाई मनहर को प्रदेश कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर – श्रीमती
केराबाई मनहर की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की खबर मिलते ही सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि केराबाई मनहर के अनुभव का लाभ अब पूरे प्रदेश स्तर पर संगठन को मिलेगा, एससी वर्ग से महिला नेतृत्व को बड़ी मजबूती भी मिलेगी। साथ ही इससे जिले में पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी।
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुँचाने का कार्य जारी रखेंगी।
शुभकामनाओं का तांता – इस उपलब्धि पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।




