सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में बुनकर केंद्र का आयोजन: सपेरा बस्ती को मिला सम्मान और स्वावलंबन का नया आधार

सारंगढ़ न्यूज़/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सारंगढ़ में बुनकर केंद्र द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने प्रतिभागियों को आधिकारिक पुरस्कार एवं अनुभव प्रमाण-पत्र वितरित किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल केवल कौशल प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आवास, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के माध्यम से सपेरा बस्ती के परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक एकीकृत प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों को बाजार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग दिया जा रहा है, ताकि ये परिवार आत्मनिर्भर बन सकें।

गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वावलंबन तथा शास्त्री जी के सादगी व जनसेवा के आदर्शों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों की प्रेरणा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना ही उनका मुख्य संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button